स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प अड्डा की जमीन पर बनेगा उर्दू कॉलेज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अच्छी खबर. रेलपार में स्वास्थ्य, शिक्षा सुधारने की मेयर ने शुरू की कवायद आसनसोल. आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि रेलपार इलाके में स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण किया जायेगा. मेटरनिटी केंद्र में स्वास्थ्य संबंधी सारी सेवाएं प्रदान की जायेंगी. निवासियों को जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी. उत्तम स्वास्थ्य सेवा […]
विज्ञापन
अच्छी खबर. रेलपार में स्वास्थ्य, शिक्षा सुधारने की मेयर ने शुरू की कवायद
आसनसोल. आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि रेलपार इलाके में स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण किया जायेगा. मेटरनिटी केंद्र में स्वास्थ्य संबंधी सारी सेवाएं प्रदान की जायेंगी. निवासियों को जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी. उत्तम स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के साथ ही यहां के निवासियों गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिये अड्डा की जमीन पर ऊर्दू कॉलेज खोलने की योजना है. इसके लिये उन्होंने 25 लाख रुपये देने की घोषणा की. शुक्रवार को वे वार्ड संख्या 28 अंतर्गत केटी रोड रिक्शा स्टैंड के निकट आयोजित सभा में बोल रहे थे. मेयर ने कहा कि रेलपार इलाके में शिक्षा, स्वास्थ्य से संबंधित विकासमूलक कार्य किये जायेंगे. रेलपार इलाके में स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण किया जायेगा. रेलपार स्थित मेटरनिटी केंद्र को दुरूस्त किया जायेगा.
केंद्र में 24 घंटे पूर्णकालिक चिकित्सक, नर्स, मेडिकल स्टॉफ उपलब्ध रहेंगे. केंद्र में इसीजी, एक्स रे मशीन आदि को दुरूस्त किया जायेगा. चिकित्सा संबंधी आधुनिक उपकरण लगाये जायेंगे और ऑपरेशन थिएटर को बेहतर बनाया जायेगा. जिला अस्पताल में पहले से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रहती है. रेलपार में मेटरनिटी केंद्र को विकसित किये जाने के बाद रेलपार की महिलाओं को चिकित्सा संबंधी परिसेवाएं यहीं मिल जायेंगी. इससे उन्हें काफी लाभ होगा. उन्होंने मेटरनिटी केंद्र को विकसित किये जाने का दायित्व गुलाम सरवर और पार्षद नसीम अंसारी को दिया.
स्थानीय निवासियों ने इलाके की बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर मेयर जितेंद्र तिवारी से पहल करने को कहा. स्थानीय लोगों से इलाके के उन्न्यन संबंधी प्रस्ताव देने को कहा. बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर से इलाकावासियों की मांगों के समाधान को लेकर पहल करने का निर्देश दिया. मेयर ने सफी मोड़, केटी रोड, कसाई मोहल्ला, छपरइया मोड़ इलाके की सड़कों की मरम्मत का आश्वासन दिया. अवसर पर तृणमूल के जिलाध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू, बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर, पार्षद नसीम अंसारी, पार्षद बबीता दास, इशरत बेताब, इकबाल , शहाबुद्दीन आदि उपस्थित थे.
कॉलेज िनर्माण को 25 लाख देने की घोषणा : मेयर श्री तिवारी ने कहा कि रेलपार में उर्दू शिक्षा के प्रचार-प्रसार और मुख्यमंत्री की शिक्षा संबंधी योजनाओं को पूरी तरह लागू किया जायेगा ताकि रेलपार के ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षित होकर अपने माता-पिता की उम्मीदों को पूरा कर सकें. एडीडीए की जमीन पर उर्दू कॉलेज खोले जाने का आश्वासन देते हुए कॉलेज निर्माण लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे अभी दाíजलिंग के दौरे पर जाने वाले हैं. वहां से वापस लौटने पर अड्डा अधिकारियों से बातचीत कर खाली जमीन चिन्हित कर उर्दू कॉलेज खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










