आसनसोल नगर नगिम के वार्ड 82 में निवासियों ने रोका सड़क निर्माण कार्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विरोध में स्थानीय निवासियों ने मेयर को सौंपा ज्ञापन आसनसोल : वार्ड संख्या 82 अंतर्गत रहमतनगर चार नंबर रोड के निकट सड़क निर्माण के विरोध में स्थानीय निवासियों ने नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी एवं बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर को ज्ञापन सौंपा. स्थानीय निवासी अरशद, मेहताब, सैयद शकील अहमद, वजरुद्दीन ने कहा कि […]
विज्ञापन
विरोध में स्थानीय निवासियों ने मेयर को सौंपा ज्ञापन
आसनसोल : वार्ड संख्या 82 अंतर्गत रहमतनगर चार नंबर रोड के निकट सड़क निर्माण के विरोध में स्थानीय निवासियों ने नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी एवं बोरो चेयरमैन गुलाम सरवर को ज्ञापन सौंपा. स्थानीय निवासी अरशद, मेहताब, सैयद शकील अहमद, वजरुद्दीन ने कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है.
स्थानीय व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर नाले के बगल में घर बना लिया है. इससे आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है. वह सरकारी जमीन है. स्थानीय पार्षद नर्गिस बानो के हस्तक्षेप के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया. मेयर श्री तिवारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










