एडीएम के औचक निरीक्षण में कैदी के सेल से मोबाइल, सिम जब्त

Updated:
विज्ञापन

बर्दवान केन्द्रीय संशोधनागार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना से सकते में हैं िजला प्रशासन, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना पानागढ़ : बर्दवान केंद्रीय संशोधनागार में बर्दवान पूर्व जिले के अतिरिक्त जिलाशासक निखिल निर्मल तथा उनकी टीम ने औचक अभियान चलाकर संशोधनागार में मौजूद एक सेल से दो मोबाइल और दो सिम […]

विज्ञापन
बर्दवान केन्द्रीय संशोधनागार की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना से सकते में हैं िजला प्रशासन, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
पानागढ़ : बर्दवान केंद्रीय संशोधनागार में बर्दवान पूर्व जिले के अतिरिक्त जिलाशासक निखिल निर्मल तथा उनकी टीम ने औचक अभियान चलाकर संशोधनागार में मौजूद एक सेल से दो मोबाइल और दो सिम जब्त किया. एक बार फिर संशोधनागार से मोबाइल और सिम पकड़े जाने की घटना के बाद जिला प्रशासन सकते में है. संशोधनागार में मोबाइल और सिम का प्रवेश आिखर कैसे हो रहा है?
यह बड़ा सवाल बनता जा रहा है. पुलिस प्रशासन की आंख में धूल झोंककर संशोधनागार में कैदियों के पास इससे पहले भी कई बार मोबाइल और सिम जिला प्रशासन ने जब्त किया है. घटना को लेकर बर्दवान पूर्व जिलाशासक अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि गुरुवार देर शाम एडीएम निखिल निर्मल के नेतृत्व में एक टीम ने संशोधनागार में औचक निरीक्षण तथा छापामारी अभियान चलाकर दो सिम तथा मोबाइल जब्त किया है.
गौरतलब है कि उक्त संशोधनागार में ही हाल के वर्ष में एक कैदी ने सेल में बैठकर मोबाइल के माध्यम से फेसबुक तथा अन्य सोशल साइट्स से संशोधनागार के भीतर की तस्वीरें वायरल की थी. इस घटना के मीडिया में आने के बाद ही जिला तथा पुिलस प्रशासन के अधिकािरयों में हड़कंप मच गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola