मिनी बस और कार की टक्कर में एक दर्जन यात्री घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिटी सेंटर स्थित भगत सिंह स्टेिडयम के समक्ष हुयी घटना स्थानीय िनवािसयों ने रोड जाम कर िकया हंगामा दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित भगत सिंह स्टेडियम के समीप रविवार को मिनी बस एवं कार के आमने-सामने की टक्कर में बस में बैठे करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. स्थानीय िनवािसयों […]
विज्ञापन
सिटी सेंटर स्थित भगत सिंह स्टेिडयम के समक्ष हुयी घटना
स्थानीय िनवािसयों ने रोड जाम कर िकया हंगामा
दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित भगत सिंह स्टेडियम के समीप रविवार को मिनी बस एवं कार के आमने-सामने की टक्कर में बस में बैठे करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये.
स्थानीय िनवािसयों के सहयोग से इलाज के लिये उन्हें महकमा अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत उन्हें छोड़ दिया गया. सूचना पाकर सिटी सेंटर फांड़ी पुिलस घटनास्थल पर पहुंची तथा कार एवं मिनी बस को जब्त कर थाने ले गयी.
बताया जाता है कि प्रांतिक से दुर्गापुर स्टेशन रूट की मिनी बस सिटी सेंटर बस पड़ाव से स्टेशन की ओर जा रही थी. उसी दौरान भगत सिंह स्टेडियम के पास से गुजरने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर मिनी बस के सामने आ गयी.
इससे बस के किनारे का हिस्सा कार से टकरा गया. इस कारण बस में बैठे यात्री जख्मी हो गये. यात्रियों के साथ बस खलासी तापस लायक भी जख्मी हो गया. इलाज के लिये सभी को अस्पताल भेजा गया. वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. हादसे के बाद स्थानीय िनवािसयों ने हंगामा करते हुये कुछ देर के लिये रोड जाम किया.
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. इस संदर्भ में पुलिस अधिकारी सिकंदर आलम ने कहा कि हादसे के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोट आयी है. बस, कार को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










