रामपुरहाट में बम विस्फोट एक की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़. बीरभूम जिले के रामपुरहाट दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत कालुहा ग्राम निवासी जयदेव लेट के घर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में मौके पर ही शेख सफी (48) की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य अपराधी घायल हो गये. इनमें से एक को रामपुरहाट महकमा अस्पताल में दाखिल कराया है. अन्य तीन का इलाज […]

विज्ञापन
पानागढ़. बीरभूम जिले के रामपुरहाट दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत कालुहा ग्राम निवासी जयदेव लेट के घर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में मौके पर ही शेख सफी (48) की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य अपराधी घायल हो गये. इनमें से एक को रामपुरहाट महकमा अस्पताल में दाखिल कराया है. अन्य तीन का इलाज उनके परिजन किसी अज्ञात स्थल पर करा रहे हैं.
मृतक शेख सफी तृणमूल समर्थक बताया गया है. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल से उसका शव बरामद किया. ‍शव को पोस्टमार्टम के लिए महकमा अस्पताल भेजा गया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में राजनीतिक वर्चस्व के लिए तृणमूल के दो गुटों में लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी क्रम में इस गांव में बम का निर्माण किया जा रहा था. ग्राम पंचायत में सदस्यों की कुल संख्या 16 हैं. इनमें से पांच माकपा के तथा चार निर्दल सदस्य हैं. निर्दल सदस्यों के समर्थन से ही तृणमूल ने ग्राम पंचायत की समिति पर कब्जा किया था. तृणमूल का दूसरा गुट माकपा सदस्यों तथा कुछ निर्दल की सहायता से नया प्रधान बनाना चाहता है. इसी के कारण गांव में तनाव चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola