बर्दवान में सीएम का मिठाई हब बनाने का सपना होगा साकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भूिम अधिग्रहण को लेकर हुई अहम बैठक पानागढ़. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बर्दवान जिले में मिठाई हब बनाने का सपना अब साकार होते नजर आ रहा है. परियोजना को साकार रूप देने के िलये बर्दवान जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा है. बर्दवान जिला शासक डॉ सौमित्र मोहन विषय वस्तु को लेकर काफी गंभीर […]
विज्ञापन
भूिम अधिग्रहण को लेकर हुई अहम बैठक
पानागढ़. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बर्दवान जिले में मिठाई हब बनाने का सपना अब साकार होते नजर आ रहा है. परियोजना को साकार रूप देने के िलये बर्दवान जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा है. बर्दवान जिला शासक डॉ सौमित्र मोहन विषय वस्तु को लेकर काफी गंभीर है. िमठाई हब के िलये भूमि अधिग्रहण विषय को लेकर बुधवार को अहम बैठक की गयी.
बैठक जिलाशासक कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई. मूल रूप से इसमें भूमि आवंटन को लेकर चर्चा की गई. चेयरपर्सन सह बैठक में परियोजना के िलये जमीन मालिक, विधायक रविरंजन चटर्जी, जिलाशासक डॉ सौमित्र मोहन, बर्दवान नगर पालिका एमआइसी खोकन दास आदि उपस्थित थे. बैठक के बाद विधायक ने बताया कि िमठाई हब योजना के िलये भूमि अधिग्रहण विषय पर चर्चा की गई. वर्ष 2005 में वाम सरकार के समय आलिशा मौजा में साढ़े दस एकड़ भूमि अधिग्रहण किया गया था. किसी कारण बस उक्त भूमि पर कोई परियोजना नहीं लग पाई. वर्तमान सरकार भूमि पर मिठाई हब बनाने की सोच रही है. भूमि के आसपास के भूमि मालिकों से भी बातचीत की गयी. हब बनने की खबर के बाद भूमि मालिकों ने संपर्क साधा है. भूमि अधिग्रहण के समय का मूल्य व वर्तमान दर के मूल्य में अंतर है. बातचीत चल रही है. जल्द ही भूमि अधिग्रहण विषय को निपटा लिया जायेगा.
स्टेडियम में मार्निंग वॉकरों ने िकया पौधरोपण
रानीगंज. रॉबीनसेन स्टेडियम में मॉर्निंग वाकरों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोिजत िकया. बोरो चेयरमैन संगीता सारदा, मेयर परिषद् सदस्य दिव्येंदू भगत, रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष आरपी खेतान, सचिव ओम बाजोरिया, पार्षद कंचन तिवारी ने पौधरोपण िकया. मॉर्निंग वाकरों की तरफ से अशोक अरोड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि काफी दिनों से यह मैदान उपेक्षित था. लेकिन पिछले कुछ समय से नगर िनगम स्टेडियम का सौंदर्यीकरण कर रहा हैं. मॉर्निंग वॉकर की ओर से आरपी खेतान ने कहा यह संपित्त हम सभी का है. इसे सुसज्जित रखना सभी का दायित्व है. पूरे अंचल में स्टेडियम का विशेष स्थान है. सैकड़ों लोग प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं. छात्र एवं खेल प्रेमी खेलकूद के लिए आते हैं. काफी संख्या में महिलाएं भी स्टेडियम में आती हैं.
जीआरपी ने रैली निकाल सुरक्षा का िदया संदेश
बांकुड़ा. बांकुड़ा जीआरपी ने सेफ ड्राइव, सेव लाइफ के स्लोगन के तहत मोटरसाइकिल रैली िनकाली. यह बांकुड़ा रेलवे स्टेशन से शुरू हुई और लालबाज़ार मोड़, हिंदू स्कूल, बाइपास, सतीघाट,काठजुरी डांगा, गोविन्दनगर, भैरव स्थान, रवीन्द्र सरणी होते हुये आरंभ स्थल पर जाकर संपन्न हुई. रैली में शामिल लोगों ने लोगों को ट्राफिक िनयमों का पालन करते हुये सुरक्षित ड्राइविंग के िलये जागरूक िकया गया. मौके पर जीआरपी प्रभारी एससी जाना एवं अन्य स्टाफों ने रैली में हिस्सा लिया. प्रभारी एससी जाना के अनुसार लोगों को सेफ ड्राइव, सेव लाइफ के प्रति जागरूक िकया गया.
महिला उत्पीड़न के आरोप में िगरफ्तार
दुर्गापुर. महिला उत्पीड़न के आरोप में दुर्गापुर महिला थाना पुलिस ने विश्वजीत पासवान को गिरफ्तार कर दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. अदालत ने आरोपी की जमानत खारिज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










