डायन के आरोप में महिला की बर्बरता से पिटाई, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मामूली विवाद के बाद गोतनी हुई बीमार, झाड़फूंक शुरू ओझा के पास ही ठहराया गया डायन, बर्बरता से पिटाई आसनसोल. डायन के आरोप में पिटाई से गंभीर रुप से धायल हुई पूर्णिमा बाउरी (32 वर्ष) आसनसोल जिला अस्पताल में इलाजरत है. महिला को उसके ही गोतनी ,गोतनी के मयके के सदस्यों आदि ने डायन के […]

विज्ञापन
मामूली विवाद के बाद गोतनी हुई बीमार, झाड़फूंक शुरू
ओझा के पास ही ठहराया गया डायन, बर्बरता से पिटाई
आसनसोल. डायन के आरोप में पिटाई से गंभीर रुप से धायल हुई पूर्णिमा बाउरी (32 वर्ष) आसनसोल जिला अस्पताल में इलाजरत है. महिला को उसके ही गोतनी ,गोतनी के मयके के सदस्यों आदि ने डायन के आरोप में देा दिन पूर्व गंभीर रुप से धायल कर दिया.जिसके बाद उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चला .
हालत गंभीर होते देख उसे बुधवार को जिला अस्पताल लाया गया.बताया जाता है कि कुल्टी थाना अन्तर्गत गांगगुटिया निवासी पूर्णिमा बाउरी (पति माणिक बाउरी) को उसकी गोतनी बांसती बाउरी अपने मायके के लोगों के साथ मिलकर डायन के आरोप करते हुए गंभीर रुप से पिटाई कर दी. पूर्णिमा बाउरी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व गोतनी बांसती के साथ उसके झगडा हुआ.इसके बाद से बांसती बीमार रहने लगी. इलाज के साथ ही किसी ने झाड फूक की सलाह दी. इसके बाद पूर्णिमा बाउरी को बांसती एवं उसके मायके के लेागों ने साथ झाड फूक कराने जाने के लिए लालगंज आमडीह ले गया. वहां झाड फूक करने वाले बाबा ने पूर्णिमा को ही डायन बताया जिसके बाद आशा बाउरी, ओनोदा बाउरी ने वहीं पर उसके साथ मारपीट की.
उसे गंभीर रुप से धायल कर दिया.इसके बाद उसे वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया.पूर्णिमा की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया.पूर्णिमा बाउरी की ओर से डायन के आरोप लगा मारपीट करने का मामला बराकर फाडी में दर्ज कराते हुए तीनों को नामजद अभियुक्त बनाया है.
67 रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच
आसनसोल.आसनसोल मंडल रेल अस्पताल प्रबंधन के स्तर से आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान के अन्तिम दिन 67 रेल कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गयी. मंडल रेल कार्यालय परिसर में तीन दिनों तक चले इस स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम में कुल 287 रेल कर्मियों ने जांच करायी. इस दौरान जांच कार्यक्रम में नेत्र, कान, प्रसूति, हड्डी आदि रोगों की जांच रेल मंडल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में हुआ. सीनियर डीएमओ डॉ बीके चौबे तथआ डॉ जीएस दास उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola