एटक नेता आरसी ने किया हड़ताल सफलता का दावा

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : कोलियरी मजदूर सभा (एटक) के केंद्रीय कार्यालय में यूनियन महासचिव सह पूर्व सांसद आरसी सिंह ने दो सितबंर की हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल होने का दावा किया. मौके पर यूनियन नेता योगेन्द्र प्रसाद तथा चंड़ी बनर्जी उपस्थित थे. श्री सिंह ने कहा कि 14 सूत्री मांगो के समर्थन में दो सितंबर […]

विज्ञापन
आसनसोल : कोलियरी मजदूर सभा (एटक) के केंद्रीय कार्यालय में यूनियन महासचिव सह पूर्व सांसद आरसी सिंह ने दो सितबंर की हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल होने का दावा किया. मौके पर यूनियन नेता योगेन्द्र प्रसाद तथा चंड़ी बनर्जी उपस्थित थे.
श्री सिंह ने कहा कि 14 सूत्री मांगो के समर्थन में दो सितंबर की हड़ताल को सफल करने के लिए तैयारी जारी है.
श्रमिको का न्यूनतम वेतन 18 हजार होना चाहिए. जिसके तहत एक श्रमिक की प्रतिदिन 692.53 रूपये की मांग है. जिसमें सरकार ने प्रतिदिन 350 रूपये पर सहमति जतायी. इससे एक आम आदमी का दैनिक जीवन यापन कठिन हो जायेगा.
समाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर प्रति व्यक्ति तीन हजार पेंशन मिलना चाहिए. साथ ही पब्लिक सेक्टर तथा गर्वनमेंट सेक्टर को प्रतिदिन बंद किया जा रहा है. ठेकेदारी श्रमिको की बढ़ती संख्या के अनुपात में मजदूरी नहीं दी जाती है. ठेकेदारी श्रमिको के समाजिक सुरक्षा के लिए पीएफ, ग्रेच्यूटी आदि मिलना चाहिए. 10 लाख की सीलिंग हटानी होगी.
पेंशन स्कीम से सेस को समाप्त करना होगा. एफडीआइ के तहत विभिन्न सरकारी इकाईयो में विदेशी निवेश केा रेाकना होगा. श्रम कानून में बदलाव करना होगा. 40 श्रमिको से कम वाले संस्थान को साजिश के तहत बंद कर देना. खनिज बहुल्य इलाको में जल, जंगल, जमीन के बदले श्रमिको के उत्थान के प्रति नकारात्मक रवैया आदि के विरोध में वन डे स्ट्राइक को सफल करने का आहावन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola