कारखाने में घुस सीटू नेता को पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : चुनाव परिणाम आने के बाद से शुरू हुआ राजनीितक संघर्ष का िसलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. िहंसात्मक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. मारपीट, हमला, कार्यालय दखल आम बात हो चुकी है. दुर्गापुर पश्चिम एवं पूर्व में िमली हार के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं में बौखलाहट है. माकपाइयों पर यहां लगातार हमले […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : चुनाव परिणाम आने के बाद से शुरू हुआ राजनीितक संघर्ष का िसलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. िहंसात्मक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. मारपीट, हमला, कार्यालय दखल आम बात हो चुकी है. दुर्गापुर पश्चिम एवं पूर्व में िमली हार के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं में बौखलाहट है.
माकपाइयों पर यहां लगातार हमले हो रहे हैं. मंगलवार को दुर्गापुर इस्पात कारखाने के भीतर घुस माकपा समर्थित हिंदुस्तान स्टील इंप्लाइज यूनियन के कार्यकर्ता की तृणमूिलयों ने िपटाई कर दी.
घायलावस्था में उसे दुर्गापुर इस्पात कारखाना अस्पताल में भरती कराया गया है. मामले की शिकायत थाने में की गयी है.
घायल सौरभ दत्ता ने बताया कि हमला तृणमूल नेता सुकांत लक्खी के नेतृत्व में हुआ है. उन्होंने बताया कि जब वे कारखाना के अंदर अधिकारियों के साथ काम कर रहे थे तब ही सुकांत लक्खी के नेतृत्व में 40-50 लोगों ने हमला कर िदया.
लाठी, चेयर आदि से पीटा गया. इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी है. वे बुरी तरह घायल हो गये. हमले में तीन अधिकारी भी घायल हुये हैं. दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विजेता संतोष देवराय ने कहा कि उच्चािधकािरयों से बात की है. इस तरह की घटनाएं होंगी तो अधिकारी भी सुरक्षित नहीं रहेंगे.
श्री देवराय ने बताया कि सौरभ दत्त ने चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी. इसी कारण तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी िपटाई की. निर्वाचन से पहले भी उन पर हमले की कोिशश की गई थी. इलाके में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिये थाना में ज्ञापन सौंपा गया है. उन्होंने कहा िक लोगों से इन बदमाशों के िखलाफ एकजुट होने की अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










