फोन पर टिकट करा सकेंगे रद्द बच्चों का किराया बड़ों के बराबर

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आगामी पहली अप्रैल से रेलवे में कई बदलाव प्रभावी होंगे. इसका लाभ रेलयात्रियों को मिलेगा . अब यात्री मोबाइल फोन से 139 नंबर पर फोन कर अपना आरक्षित टिकट रद्ज करा सकेंगे. दिव्यांगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्लीपर और एसी में दो-दो सीटें बढ़ा दी जायेंगी. टिकट बुकिंग के समय बच्चों […]

विज्ञापन

आसनसोल : आगामी पहली अप्रैल से रेलवे में कई बदलाव प्रभावी होंगे. इसका लाभ रेलयात्रियों को मिलेगा . अब यात्री मोबाइल फोन से 139 नंबर पर फोन कर अपना आरक्षित टिकट रद्ज करा सकेंगे. दिव्यांगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्लीपर और एसी में दो-दो सीटें बढ़ा दी जायेंगी. टिकट बुकिंग के समय बच्चों के लिए अतिरिक्त बर्थ लेने पर बड़ों के बराबर किराये का भुगतान करना होगा.

केवल एक कॉल पर रद्द होगा टिकट

ट्रेन का टिकट रद्द कराना अब और भी आसान होगा. पहली अप्रैल से केवल एक फोन पर कंफर्म ट्रेन टिकट रद्द कराया जा सकेगा. टिकट रद्द कराने के लिए किसी भी यात्री को 139 डायल कर कंफर्म टिकट की जा नकारी देनी होगी. इसके बाद यात्री को एक पासवर्ड मिलेगा. यात्री को उसी दिन काउंटर पर जाना होगा और अपना पासवर्ड बताना होगा. इसके बाद उन्हें टिकट का किराया वापस मिलेगा. दरअसल किराया वापसी के नियमों में बदलाव के बाद के बाद से यात्रियों को बुकिंग टिकट को निर्धारित समय में रद्द कराने में परेशानी हो रही है. इस वजह से उन्हें किराया वापस नहीं मिल पा रहा है. अब ट्रेन टिकट रद्द कराने के लिए 139 नंबर की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.

गर्भवती महिलाओ ं को भी ट्रेन में कोटा

गर्भवती महिलाओं को भी अब ट्रेन की सीटों में कोटा मिलेगा. रेलवे ने इसे प्रावधान में शामिल किया है. यह नयी सुविधा एक अप्रैल से लागू होगी. वैसी महिला यात्री जिसकी उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है, सीटों के लिए उनका कोटा 50 फीसदी बढ़ाया गया है. इसके साथ ही सीनियर सिटीजन भी बढ़ोत्तरी होनेवाली सीटों के कोटों का लाभ उठा सकेंगे. नयी सुविधा के तहत अब ट्रेन में यात्र के दौरान सीनियर सिटीजन को लगभग 90 सीटें आरक्षित मिलेगी. गर्भवती महिलाओं की परेशानियों को भी ध्यान में रख कर बरेक ट्रेन के स्लीपर में कोटा बढ़ा कर नीचे की छह, वातानुकूलित टू टायर, थ्री टीयर में इसे बढ़ा कर तीन बर्थ कर दिया गया है. सीनियर सिटीजन के साथ-साथ 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं व गर्भवती महिलाएं भी इस सुविधा का लाभ उठा पायेंगी.

कुल भाड़ा पर बच्चों को सीटे ं

बच्चों को आधे किराया में मिलने वाली सीट के लिए अब फुल किराया देना होगा. इसके बाद ही रिजर्व सीट मिलेगी. यह नयी व्यवस्था 21 अप्रैल से लागू होगी. वर्त्तमान में जो भी एडवांस टिकट 21 अप्रैल या रहे हैं, उसे फुल किराया देने पर ही बच्चों के लिए सीट मिल रही है.

हालांकि बच्चों के लिए सीट नहीं चाहिए तो फिर पहले जैसा ही आधा किराया देना होगा. यानी पांच से 12 साल तक के बच्चों के लिए सीट आरक्षित कराने पर पूरा किराया चुकाना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola