पुरुलिया में पानी की मांग पर सड़क अवरोध

Updated:
विज्ञापन

आद्रा : गरमी आते ही पुरुिलया के कई इलाके के िनवािसयों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को शहर के इलमी नोिडया के िनवािसयों ने पानी की मांग को लेकर 32 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरोध कर िदया. अवरोध के कारण पुरुिलया-जमशेदपुर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. […]

विज्ञापन
आद्रा : गरमी आते ही पुरुिलया के कई इलाके के िनवािसयों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को शहर के इलमी नोिडया के िनवािसयों ने पानी की मांग को लेकर 32 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरोध कर िदया. अवरोध के कारण पुरुिलया-जमशेदपुर मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
तीन घंटे बाद पुलिस तथा नगरपालिका अिधकािरयों, पार्षदों की मध्यस्थता से िनवािसयों ने अवरोध हटाया. तृणमूल परिचालित पुरुलिया नगरपालिका के वार्ड सात के निवासियों का आरोप है कि पिछले पांच दिनों से वार्ड के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति बंद है. हजारों लोग परेशान है.
कई बार नगरपािलका अधिकािरयों, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पार्षदों को जानकारी दी गई लेिकन कोई समाधान नहीं िनकाला गया. बाध्य होकर पथावरोध का सहारा लेना पड़ा. पथावरोध की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा नगरपालिका के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द जलापूर्ति सामान्य कराने का आश्वासन देकर अवरोध हटाया. तीन घंटे तक अवरोध के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. उल्लेखनीय है िक रविवार से ही मुख्यमंत्री तीन दिनों के पुरुलिया दौरे पर है. रविवार को पुरुलिया शहर में तृणमूल उम्मीदवार को साथ लेकर चुनाव प्रचार किया.
पानी की मांग को लेकर ठप की ट्रांसपोर्टिंग
रानीगंज : इसीएल के कुनुस्तोरिया एरिया अंतर्गत दामोदा कोलियरी क्षेत्र में दो माह से जलापूर्ति ठप होने के कारण सोमवार को उत्तेजित अंचल वािसयों ने महावीर ओसीपी की ट्रांसपोर्टिंग ठप कर प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की. नेतृत्व स्थानीय केकेएससी के शाखा सचिव अनिल िसंह ने बताया कि प्रबंधन पंप खराब होने का रोना रो रहा है. नगरनिगम के नलों में भी मात्र दस मिनट ही पानी आता है.
एगरा तथा रानीगंज से पानी ढोकर लाना पड़ता है. समस्या के समाधान के लिये कई बार प्रबंधन के पास आवेदन िकया गया लेिकन कोई उपाय न निकलता देख ट्रांसपोर्टिंग बंद कर दी गई है. खबर पाकर एजेंट ओमप्रकाश यादव तथा प्रबंधक एके कर्मकार वहां पहुंचे और तीन दिन के अंदर जलापूर्ति सामान्य करने का आश्वासन िदया. इस दौरान रोजाना दो टैंकर पानी िदये जाने के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ.
36 घंटे बाद भी क्वारी में डूबे युवक का पता नहीं
हरिपुर. 36 घंटे बाद भी क्वारी में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. िसविल डीफेंस की टीम लगातार तलाशी में जुटी है. उल्लेखनीय है िक कुनुस्तोरिया एरिया के बेलबाद पुराना ओसीपी क्वारी में रविवार को स्नान करने गया 18 वर्षीय युवक विक्की राजभर डूब गया था.
केंदा फांड़ी प्रभारी राहुल देव मंडल ने बताया कि रविवार दोपहर विक्की अपने छोटे भाई राहुल राजभर और अन्य साथियों के साथ क्वारी में स्नान कर रहा था. स्नान के दौरान वह तैरने लगा. तैरते-तैरते अचानक डूब गया. कोलकाता से गोताखोरों को बुलाया गया है. घटना से परसिया में मातम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola