श्रावणी मेला के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : बैद्यनाथधाम में श्रावणी मेला के दौरान तीर्थयात्रियों की अत्यधिक भीड़ से निपटने के लिए एक अगस्त से 30 अगस्त तक की अविध के दौरान विभिन्न रूटों पर लम्बी दूरी की चार जोड़ी 08183/08184 टाटानगर-जसीडीह स्पेशल, 03511/03512 आसनसोल-पटना (द्विसाप्ताहिक) स्पेशल, 03292/03291 पटना-जसीडीह स्पेशल तथा 03561/03562 आसनसोल-पटना ( साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. 08183/08184 टाटानगर-जसीडीह […]
विज्ञापन
आसनसोल : बैद्यनाथधाम में श्रावणी मेला के दौरान तीर्थयात्रियों की अत्यधिक भीड़ से निपटने के लिए एक अगस्त से 30 अगस्त तक की अविध के दौरान विभिन्न रूटों पर लम्बी दूरी की चार जोड़ी 08183/08184 टाटानगर-जसीडीह स्पेशल, 03511/03512 आसनसोल-पटना (द्विसाप्ताहिक) स्पेशल, 03292/03291 पटना-जसीडीह स्पेशल तथा 03561/03562 आसनसोल-पटना ( साप्ताहिक) स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.
08183/08184 टाटानगर-जसीडीह स्पेशल एक से 30 तक मंगलवार एवं शुक्र वार को छोड़ प्रत्येक दिन टाटानगर से 23:45 बजे खुलेगी तथा अगले दिन 7:20 बजे जसीडीह पहुंचेगी. वापसी में यह स्पेशल ट्रेन दो से 31 तक प्रत्येक दिन बुधवार तथा शनिवार को छोड़ 11:10 बजे जसीडीह से खुलेगी और उसी दिन 17:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी.
03511/03512 आसनसोल-पटना (द्विसाप्ताहिक) स्पेशल एक से 30 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को आसनसोल से 13:25 बजे खुलेगी और उसी दिन 20:00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह स्पेशल ट्रेन दो से 31 तक प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को 01:50 बजे पटना से खुलेगी और उसी दिन 08:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
03561/03562 आसनसोल-पटना साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्र वार अर्थात सात, 14, 21 एवं 28 को आसनसोल से 13:25 बजे खुलेगी और उसी दिन 20:00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्र वार अर्थात सात, 14, 21 एवं 28 को 23:55 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 06.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
03575/03576 आसनसोल-पटना (साप्ताहिक) स्पेशल प्रत्येक सोमवार को अर्थात तीन, 10, 17 एवं 24 को आसनसोल से 13.25 बजे खुलेगी और उसी दिन 20:00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को अर्थात तीन, 10, 17 एवं 24 को अगस्त 23:55 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 06:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
रविवार को चलायी जाने वाली ट्रेन
13236/13235 दानापुर- साहिबगंज इंटरिसटी एक्सप्रेस रविवार दो, 9, 16 एवं 23 को भी नये नंबर के तहत 03236/03235 विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी. 13401/13402 भागलपुर-दानापुर इंटरिसटी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन के रूप में रविवार 2, 9, 16 एवं 23 अगस्त को चलेगी और मेला अवधि के दौरान ट्रेन का नंबर 03401/03402 रहेगी. मेल एक्सप्रेस भाड़ा इन सभी विशेष ट्रेनों के लिए चार्ज किया जाएगा.
मेमू स्पेशल
एक जोड़ी मेमू स्पेशल 03557/03558 जसीडीह-आसनसोल के बीच में चलेगी एवं मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रु केगी. मेमू स्पेशल की चार जोड़ियां जसीडीह-बैद्यनाथधाम के बीच चलेगी.
पैसेंजर स्पेशल
जसीडीह-दुमका पैसेंजर (03571/03572) की एक जोड़ी प्रत्येक रविवार को चलेगी.
अतिरिक्त ठहराव
मेला अविध के दौरान 12305/12306 राजधानी एक्सप्रेस, 12023/12024 जन शताब्दी एक्सप्रेस और 12303/12304 पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेनों को छोड़कर जसीडीह स्टेशन पर अस्थायी तौर पर सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अविध में तीन मिनट की बढ़ोतरी की जाएगी.
इसके अलावा, सुलतानगंज स्टेशन पर 13415/13416 पटना-मालदा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 12253/12254 भागलपुर-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, 14003/14004 नई दिल्ली- मालदा टाउन द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, 15619/15620 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस, 13423/13424 भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 13429-13430 मालदा-आनन्द विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था की जायगी.
ट्रेनों का विस्तार
मेला अविध के दौरान 53616/53615 गया-जमालपुर पैसेंजर और 53480 किउल-जमालपुर पैसेंजर को सुलतानगंज तक विस्तार किया जाएगा.
अतिरिक्त कोच
दिनांक एक से 31 अगस्त तक 18183/18184 टाटा-दानापुर एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी का एक साधारण कोच जोड़ा जायगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










