लापता शिबू की ट्रेन से कट कर मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बराकर : बराकर फांड़ी अंतर्गत शांतिनगर से पिछले सप्ताह गायब हुए शिबू साव की मौत धनबाद रेल मंडल में ट्रेन से गिर कर हो गयी थी. धनबाद जीआरपी अधिकारियों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी. पांच दिनों तक उसकी शिनाख्त नहीं होने के बाद जीआरपी ने अपने स्तर से शव का अंतिम संस्कार कर […]
विज्ञापन
बराकर : बराकर फांड़ी अंतर्गत शांतिनगर से पिछले सप्ताह गायब हुए शिबू साव की मौत धनबाद रेल मंडल में ट्रेन से गिर कर हो गयी थी. धनबाद जीआरपी अधिकारियों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी. पांच दिनों तक उसकी शिनाख्त नहीं होने के बाद जीआरपी ने अपने स्तर से शव का अंतिम संस्कार कर दिया था.
सनद रहे कि शिबू पिछले रविवार को बराकर से जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में रहनेवाली अपनी विवाहिता बहन से मिलने के लिये गया था. परंतु वह बहन के यहां नहीं पहुंचा. उसका मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ था. परिजनों ने दो दिन बाद उसकी तलाश शुरू की. कई स्थानों पर खोजबीन की गयी. मंगलवार की रात शिबू के मामा धनबाद जीआरपी में गये. थाना के अधिकारियों ने मृतक का फोटो दिखाया.
मामा ने शिबू के शव की शिनाख्त की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांच दिनों तक शव रखने के बाद उन्होंने उसका दाह संस्कार कर दिया. ट्रेन से कट कर उसकी मृत्यु हुयी थी. उसी दिन धनबाद जीआरपी ने उसका शव बरामद किया था. मृतक अपने पीछे आठ माह का एक लड़का तथा दो वर्ष की बेटी,पत्नी तथा पिता छोड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










