पुलिस पर बमबाजी, पथराव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भातार में थानेदार सहित सात पुलिसकर्मी घायल स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया था लाठीचाजर् पानागढ़ : बर्दवान जिले के भातार थाना अंतर्गत उड़ग्राम में आग लगने से विवाहिता की मौत होने के बाद पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार करने सोमवार को गांव पहुंची. ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. पुलिस के लाठीचार्ज […]
विज्ञापन
भातार में थानेदार सहित सात पुलिसकर्मी घायल
स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया था लाठीचाजर्
पानागढ़ : बर्दवान जिले के भातार थाना अंतर्गत उड़ग्राम में आग लगने से विवाहिता की मौत होने के बाद पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार करने सोमवार को गांव पहुंची. ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. पुलिस के लाठीचार्ज करने के बाद ग्रामीणों ने पथराव व बमबाजी की, जिसमें थाना प्रभारी मिथुन घोष समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गये.
सभी को इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में दाखिल कराया गया है. हमलावरों ने एक दुकान में भी लूट की. रैफ व पुलिस ने आठ हमलावर ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी श्री घोष ने बताया कि गांव की विवाहिता सुतया घोष को रविवार को झुलसी अवस्था में बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती किया गया था.
सोमवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी. मौत की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मृतका के ससुराल स्थित घर पर हमला कर तोड़ फोड़ आरंभ कर दिया. खबर मिलने के बाद जब उनके नेतृत्व में पुलिस बल गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया.
तनाव और उत्तेजना बढ़ता देख जब पुलिस ने लाठी चार्ज किया तो ग्रामीण भड़क गये और उन्होंने पुलिस पर पथराव और बमबाजी आरंभ कर दी. पथराव के दौरान थाना प्रभारी समेत अन्य सात पुलिस कर्मी घायल हो गये. पुलिस ने हमले के बाद आठ हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है. मृतका सुतवा के पति सुदीप घोष लापता है. अस्थायी पुलिस कैंप गांव में लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










