पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

Updated at : 03 Jan 2020 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर ट्रोएका पार्क में नए वर्ष में मनोरंजन करने आए कुछ युवक नशे में धुत होकर हंगामा मचाने लगे. मामला शांत करने पहुंची सिटी सेंटर पुलिस के साथ युवक धक्का-मुक्की करने लगे. इस दौरान पुलिस ने हंगामा मचाने एवं पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में चार युवकों को […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के सिटी सेंटर ट्रोएका पार्क में नए वर्ष में मनोरंजन करने आए कुछ युवक नशे में धुत होकर हंगामा मचाने लगे. मामला शांत करने पहुंची सिटी सेंटर पुलिस के साथ युवक धक्का-मुक्की करने लगे. इस दौरान पुलिस ने हंगामा मचाने एवं पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया.

गुरुवार आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. पकड़े गए युवकों में विधान पार्क निवासी राज तिवारी , रानीगंज के जेके नगर निवासी राहुल चौबे, अमरावती सीआरपीएफ़ ग्रुप केंद्र निवासी सत्यम राय एवं मधुसूदन पार्क निवासी कृपा शंकर शामिल हैं. इनके खिलाफ पार्क में हंगामा मचाने एवं हाथापाई करने का मामला दर्ज किया गया है.

उल्लेखनीय है कि नए वर्ष के अवसर पर ट्रोएका पार्क में काफी लोगों की भीड़ जमा हुई थी. इस दौरान कुछ युवक भी नशे में धुत होकर मौज मस्ती कर रहे थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हंगामा मचाने एवं लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने की सूचना मिलते ही सिटी सेंटर फांड़ी प्रभारी अरिंदम मंडल पुलिस टीम के साथ पार्क पहुंचे एवं हंगामा मचा रहे युवकों को शांत करने का प्रयास किया.

इस दौरान युवकों ने खुद को पुलिस का रिश्तेदार बताकर पुलिस जवानों के साथ हाथापाई करने लगे. युवकों ने पुलिस अधिकारी के साथ भी धक्का-मुक्की की. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर चारों युवकों को हिरासत में ले लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola