अनुव्रत ने मां काली की प्रतिमा को ढाई किलो सोने का आभूषण चढ़ाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 2:08 AM
2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 225-230 सीट दिलाने के लिए की प्रार्थना पानागढ़ : बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने बोलपुर तृणमूल पार्टी कार्यालय स्थित मां काली मंदिर की प्रतिमा पर 260 अर्थात लगभग ढाई किलो सोने का आभूषण चढ़ाया है. इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए […]
2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 225-230 सीट दिलाने के लिए की प्रार्थना
पानागढ़ : बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने बोलपुर तृणमूल पार्टी कार्यालय स्थित मां काली मंदिर की प्रतिमा पर 260 अर्थात लगभग ढाई किलो सोने का आभूषण चढ़ाया है. इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अनुव्रत मंडल ने बताया कि इस वर्ष उनकी मां का देहांत हुआ है इसलिए उन्होंने मंदिर में प्रवेश नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपनी मां से किया वादा को पूरा किया. इस वर्ष 260 भरी सोने का आभूषण मां काली की प्रतिमा पर सजाने के लिए दी गयी है.
पार्टी के नेताओं ने मां की प्रतिमा पर उक्त आभूषणों को सुसज्जित किया. मीडिया से बात करते हुए श्री मंडल ने बताया कि मां काली के वे परम भक्त हैं तथा मां से उन्होंने जब भी जो कुछ मांगा है, उन्हें मिला है. वर्ष 2016 में उन्होंने मां से 210-220 सीट की मांग की थी, जिसे मां ने पूरा किया. आगामी 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मां से 225-230 सीट की मांग की है. मां पर उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी मां उनकी बात रखेगी और तृणमूल को उक्त सीट प्राप्त होगा. बताया जाता है कि पिछले वर्ष 180 भरी सोना के आभूषण से मां काली को स्वयं अनुव्रत मंडल ने सुसज्जित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










