व्यवस्था में बदलाव लाना बेहद जरूरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 2:25 AM

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतेन राम मांझी ने केंद्र को लिया निशाने पर मेयर जितेन्द्र तिवारी ने दी उन्हें जानकारी राज्य की तीन विशिष्टताओं की आसनसोल : फूड बैंक द्वारा एक वर्ष तक आसनसोल तथा बर्नपुर में जरूरतमंदो को भोजन कराने की परिसेवा निर्विरोध जारी रखने की प्रथम वार्षिकी पर ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ने […]

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतेन राम मांझी ने केंद्र को लिया निशाने पर

मेयर जितेन्द्र तिवारी ने दी उन्हें जानकारी राज्य की तीन विशिष्टताओं की
आसनसोल : फूड बैंक द्वारा एक वर्ष तक आसनसोल तथा बर्नपुर में जरूरतमंदो को भोजन कराने की परिसेवा निर्विरोध जारी रखने की प्रथम वार्षिकी पर ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ने रवीन्द्र भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. मेयर सह तृणमूल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जितेन राम मांझी, बीरभूम के सांसद आशीष माल, कैप्टन दिप्तांशु रायचौधरी, वप्पा मुखर्जी, पूर्व विधायक अमिताभ मुखर्जी, हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल के संचालक सुमित बनर्जी आदि शामिल थे. बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य पेश किया. मेयर श्री तिवारी ने श्री मांझी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मिट्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था की जो खुशबू है. उससे श्री मांझी जी भी प्रभावित होगे. बंगाल की ख्याति पूरी दुनिया में है. उनको कई राज्यो में जाने का मौका मिला है. बिहार भी उनका आना जाना रहता है. बिहार ही उनकी जन्म स्थली है. बंगाल के बाहर जिन चीजो की लिये बंगाल प्रसिद्ध है.वह फुटबॉल, रसगुल्ला तथा ममता बनर्जी (दीदी) है. श्री मांझी स्वयं विद्वान है.
पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी ने कहा कि हर क्षेत्र में प्रयास किया जा रहा है. प्रश्न यह उठता है कि इस प्रकार की परिसेवाओ की आवश्यकता ही महसूस क्यो होती है? यह शासन तथा प्रशासन की असफलता है. इसके लिये राज्य सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता है. यह व्यवस्था ही ऐसी बन गयी है. इसमें सुधार लाने की आवश्यकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola