ePaper

पुरूलिया आरपीएफ ने ट्रेन से बरामद किया छूटा सामान

Updated at : 01 Oct 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
पुरूलिया आरपीएफ ने ट्रेन से बरामद किया छूटा सामान

रेवा निवासी रायपुर से ट्रेन में सवार हुआ था पटना साहिब के लिए टाटानगर स्टेशन पर छूट गया ट्रेन से, आरपीएफ ने मांगी थी मदद आद्रा : दुर्ग दानापुर 13287 दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का छूटा कंप्यूटर तथा कीमती सामान पुरुलिया आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को लौटाया. पुरुलिया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय […]

विज्ञापन

रेवा निवासी रायपुर से ट्रेन में सवार हुआ था पटना साहिब के लिए

टाटानगर स्टेशन पर छूट गया ट्रेन से, आरपीएफ ने मांगी थी मदद

आद्रा : दुर्ग दानापुर 13287 दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का छूटा कंप्यूटर तथा कीमती सामान पुरुलिया आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को लौटाया. पुरुलिया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी संजय हाजरा ने बताया कि रविवार की रात टाटानगर आरपीएफ पोस्ट ने सूचना दी कि ट्रेन में यात्री का सामान छूट गया है. एएसआई बीके मंडल ने ट्रेन के पुरूलिया पहुंचने पर कंप्यूटर सेट बरामद किया. उसे पोस्ट में जमा किया गया. सोमवार की सुबह मध्य प्रदेश के रेवा जिले के निवासी रामलाल त्रिपाठी पुरूलिया पहुंचे.

उन्होंने संबंधित दस्तावेज दिखा कर अपनी सामग्री प्राप्त की. उन्होंने कहा कि वे रायपुर से पटना साहिब जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे. टाटानगर स्टेशन में खाना खाने के लिए ट्रेन से उतरे. ट्रेन खुल गई और वे ट्रेन में सवार नहीं हो सके. उन्होंने टाटानगर आरपीएफ को इसकी जानकारी दी. उन्होंने सामान वापसी के लिए आरपीएफ के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola