ePaper

हिंदी, उर्दू हाई स्कूलों में हो प्रधानाध्यापक, लिखा पत्र

Updated at : 29 Aug 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदी, उर्दू हाई स्कूलों में हो प्रधानाध्यापक, लिखा पत्र

आसनसोल : पश्चिम बंगाल तृणमूल सेकेण्डरी टीचर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूबीटीएसटीए) के अध्यक्ष राजीव मुखर्जी ने आसनसोल सदर महकमा में हिन्दी तथा उर्दू माध्यम के स्कूलो में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति तथा स्कूल द्वारा पूर्व अनुमति को अनुमोदित करने की अनिच्छा के मुद्दे पर डीआई अजय पाल को शिकायत पत्र दिया. श्री मुखर्जी ने बताया कि उषाग्राम व्यॉयज […]

विज्ञापन

आसनसोल : पश्चिम बंगाल तृणमूल सेकेण्डरी टीचर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूबीटीएसटीए) के अध्यक्ष राजीव मुखर्जी ने आसनसोल सदर महकमा में हिन्दी तथा उर्दू माध्यम के स्कूलो में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति तथा स्कूल द्वारा पूर्व अनुमति को अनुमोदित करने की अनिच्छा के मुद्दे पर डीआई अजय पाल को शिकायत पत्र दिया.

श्री मुखर्जी ने बताया कि उषाग्राम व्यॉयज हाइ स्कूल, आर्य कन्या उच्च विद्यालय, गुरूनानक मिशन गर्ल्स हाई स्कूल, डीएवी हाई स्कूल, बाल बोधन विद्यालय, बराकर श्री मारवाड़ी विद्यालय, एनडी राष्ट्रीय विद्यालय, गुरूनानक मिशन हाई स्कूल, बारी विद्यालय हाई स्कूल, नरसिंहबांध हाई स्कूल, बर्नपुर श्री गुरूनानक गर्ल्स हाई स्कूल, बेलरूई एनजी इंस्टीट्यूट में टीआईसी स्कूल प्रबंधन का कार्यभार संभाल रहे है. इन स्कूलो में त्वरित प्रधानाध्यापको को नियुक्ति की जाये.

डीआई श्री पाल ने उनके पत्र को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया. श्री मुखर्जी ने पश्चिम वर्दवान तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह मेयर जितेन्द्र तिवारी को भी इस विषय से अवगत कराया. श्री तिवारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola