बीएमएस का आंदोलन एक से, नौ को जीएम के समक्ष प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2019 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

सांकतोड़िया : केंद्र सरकार एवं कोल इंडिया प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के विरुद्ध बीएमएस ने आगामी एक अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है. प्रथम चरण में एक अगस्त से नौ अगस्त तक कोयला मजदूर काला फीता लगाकर ड्यूटी करेंगे. संघ के वरिष्ठ नेता सह जेबीसीसीआइ सदस्य डॉ बसंत कुमार राय ने […]
विज्ञापन
सांकतोड़िया : केंद्र सरकार एवं कोल इंडिया प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के विरुद्ध बीएमएस ने आगामी एक अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है. प्रथम चरण में एक अगस्त से नौ अगस्त तक कोयला मजदूर काला फीता लगाकर ड्यूटी करेंगे.
संघ के वरिष्ठ नेता सह जेबीसीसीआइ सदस्य डॉ बसंत कुमार राय ने बताया कि केंद्र सरकार एवं कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा औद्योगिक प्रतिष्ठानों का विनिवेश एवं इक्विटी डाइल्यूशन के माध्यम से क्षेत्रों में खेलने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. केंद्र सरकार द्वारा देश के 42 लाभकारी सार्वजनिक क्षेत्रों का विनिवेश कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है.
कोल इंडिया में कार्यरत लाखों ठेका कामगारों की तय मजदूरी से लेकर स्वास्थ्यगत व अन्य सुविधाएं केवल कागजों में पूर्ण हैं. काला फीता लगा काम करने, दीवार लेखन, पंपलेट वितरण, कोयला खदानों में गेट मीटिंग एवं नौ अगस्त को ईसीएल के समस्त क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




