पानागढ़ : तृणमूल नेता दीपक घोष हत्याकांड में उज्जवल कादरी गिरफ्तार

पानागढ़ : इससे उज्ज्वल कादरी के समर्थकों में भारी आक्रोश है. तृणमूल नेता उज्जवल कादरी की गिरफ्तारी को लेकर स्वयं जिला तृणमूल अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने कई जनसभाओं से पुलिस को निर्देश तक दिया था कि अविलंब गिरफ्तार किया जाये. इस हत्याकांड़ के अलावा भी उनपर बमबाजी तथा गुंडागर्दी करने जैसे कई आरोप लगते रहे […]
पानागढ़ :
इससे उज्ज्वल कादरी के समर्थकों में भारी आक्रोश है. तृणमूल नेता उज्जवल कादरी की गिरफ्तारी को लेकर स्वयं जिला तृणमूल अध्यक्ष अनुव्रत मंडल ने कई जनसभाओं से पुलिस को निर्देश तक दिया था कि अविलंब गिरफ्तार किया जाये. इस हत्याकांड़ के अलावा भी उनपर बमबाजी तथा गुंडागर्दी करने जैसे कई आरोप लगते रहे हैं. काफी दिनों से पुलिस गिरफ्तारी की योजना बना रही थी.
शुक्रवार की सुबह कांथी गांव में उज्जवल के होने की सूचना मिली. भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी वहां पहुंचे तथा उसके घर को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद उज्जवल की गिरफ्तारी की गयी. उसे शुक्रवार को दुबराजपुर कोर्ट में पेश किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




