एटीएम तोड़नेवाला अपराधी आया पुलिस गिरफ्त में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2019 12:46 AM

विज्ञापन

आसनसोल. : आसनसोल नार्थ थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर हाउजिंग इलाके में दस दिन पूर्व अपराधियों ने एक ही रात में एसबीआई के दो और एक्सिस बैंक के एक कुल तीन एटीएम को तोड़ा था. हालांकि यहां से वे पैसा निकालने में नाकाम रहे थे. पुलिस ने इस मामले में स्थानीय एक युवक को सोमवार को […]

विज्ञापन
आसनसोल. : आसनसोल नार्थ थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर हाउजिंग इलाके में दस दिन पूर्व अपराधियों ने एक ही रात में एसबीआई के दो और एक्सिस बैंक के एक कुल तीन एटीएम को तोड़ा था.
हालांकि यहां से वे पैसा निकालने में नाकाम रहे थे. पुलिस ने इस मामले में स्थानीय एक युवक को सोमवार को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
इसी युवक ने अकेले इस कांड को अंजाम दिया है. सीसीटीवी फुटेज में भी पुलिस को एक ही अपराधी का फोटो मिला है. वह ऑटो से आकर एटीएम को लूटने का प्रयास करता दिख रहा है. उसके पास सिर्फ एक रॉड था.
जिससे वह एटीएम को तोड़कर पैसा निकालने का प्रयास किया. पहले एटीएम में नाकाम होने के बाद वह दूसरा और तीसरे एटीएम में भी प्रयास किया.
लेकिन तीनों ही जगह उसे नाकामी हाथ लगी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार काफी दिनों से अपराधी की तलाश कर रही थी. सीसीटीवी फुटेज में ऑटो का भी फोटो आया था. जिसके आधार पर उक्त युवक को सोमवार को हिरासत में लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola