आसनसोल : दो दिनों की बारिश से किसान खुश

Updated at : 20 Dec 2018 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल :   दो दिनों की बारिश से किसान खुश

आसनसोल : आंध्र प्रदेश में आये चक्रावत तूफान ‘फेथाई’ के प्रभाव से भले ही शिल्पांचल में आम जनजीवन पिछले दो दिन बुरी तरह प्रभावित हुआ लेकिन किसानों के लिए यह वरदान साबित हुआ. जिला के उप कृषि निदेशक सागर बंधोपाध्याय ने कहा कि हल्की बारिश सब्जी के साथ अन्य फसलों के लिए सिंचाई के रूप […]

विज्ञापन
आसनसोल : आंध्र प्रदेश में आये चक्रावत तूफान ‘फेथाई’ के प्रभाव से भले ही शिल्पांचल में आम जनजीवन पिछले दो दिन बुरी तरह प्रभावित हुआ लेकिन किसानों के लिए यह वरदान साबित हुआ.
जिला के उप कृषि निदेशक सागर बंधोपाध्याय ने कहा कि हल्की बारिश सब्जी के साथ अन्य फसलों के लिए सिंचाई के रूप में काम आया. तीन सप्ताह तक खेतों को पानी की जरूरत नहीं होगी. बुधवार को बादल छंटने के बाद तापमान का न्यूनतम पारा मंगलवार की तुलना में चार डिग्री लुढ़ककर 10.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. यह तापमान और भी नीचे जाने की संभावना है. बुधवार को आसमान साफ होते ही ठंड बढ़ गया.
फ्लड मेटालोजिकल विभाग आसनसोल के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.4 तथा न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. साइंटिफिक सहायक कृष्णेन्दू घोष ने कहा कि तापमान का यह आंकड़ा शाम पांच बजे तक का है.
रात में तापमान का पारा तीन डिग्री तक नीचे जा सकता है. सोमवार को 1.7 मिलीलीटर, मंगलवार को 26.3 मिलीलीटर बारिश हुयी. तापमान के यह आंकड़ा आसनसोल शहर पर आधारित है . झारखण्ड सटे शहरी और ग्रामीण इलाकों में तापमान तीन से चार डिग्री तक कम हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola