पानागढ़ : दो गुटों में संघर्ष, जमकर चली गोली व बम, तीन जख्मी

Updated at : 14 Dec 2018 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
पानागढ़ : दो गुटों में संघर्ष, जमकर चली गोली व बम, तीन जख्मी

पानागढ़ : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानू इलाके में दो गुटों के बीच संघर्ष का मामला प्रकाश में आया है। इस संघर्ष में दोनों गुट की तरफ से जमकर गोली व बम चली. संघर्ष के दौरान तीन घरों में आग लगा दी गई. जिससे तीन लोग जख्मी हो गए. यह घटना बुधवार रात […]

विज्ञापन
पानागढ़ : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानू इलाके में दो गुटों के बीच संघर्ष का मामला प्रकाश में आया है। इस संघर्ष में दोनों गुट की तरफ से जमकर गोली व बम चली. संघर्ष के दौरान तीन घरों में आग लगा दी गई. जिससे तीन लोग जख्मी हो गए. यह घटना बुधवार रात की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया.
संघर्ष के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती गई है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात बीरभूम जिले के नानू ग्राम में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच संघर्ष हो गई। देखते ही देखते संघर्ष ने विकराल रूप ले लिया तथा दोनों तरफ से गोली व बम चलने लगी.
वहीं कुछ लोगों ने वहां तीन घरों में आग लगा दी. जिससे तीन लोग जख्मी हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन संघर्ष नहीं थमा. इसके बाद पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग कर मामले को शांत कराया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola