पश्चिम बंगाल में BJP के बूथ स्तर के नेता की गोली मारकर हत्या

Updated at : 10 Dec 2018 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में BJP के बूथ स्तर के नेता की गोली मारकर हत्या

वर्द्धमान : पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्द्धमान जिले में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के बूथ स्तर के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पार्टी का एक कार्यकर्ता इस हमले में घायल हो गया. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कहा भाजपा के बूथ स्तर के अध्यक्ष संदीप घोष और पार्टी […]

विज्ञापन

वर्द्धमान : पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्द्धमान जिले में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा के बूथ स्तर के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि पार्टी का एक कार्यकर्ता इस हमले में घायल हो गया. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने कहा भाजपा के बूथ स्तर के अध्यक्ष संदीप घोष और पार्टी कार्यकर्ता जयदीप बनर्जी रविवार रात एक सभा में शामिल होकर घर लौट रहे थे. तभी जिले के मलानदीघी- सरस्वतीगंज इलाके में बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया.

उन्होंने बताया कि बनर्जी को दुर्गापुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक के पिता बिजय घोष ने कहा कि उनका बेटा पिकनिक जाने की बात कहकर घर से निकला था. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप लगाया है.

इन आरोपों को नकारते हुए तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि भाजपा के आंतरिक झगड़े की वजह से घोष की जान गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola