नदिया : देशी शराब मामले में एक और गिरफ्तार, कुल पांच हुए गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2018 10:00 AM
कल्याणी : शांतिपुर में जहरीली देशी शराब मामले में पुलिस ने गणेश हाल्दार को गिरफ्तार किया है. वह शांतिपुर के नरसिंहपुर बाजार इलाके का रहने वाला है. इसके पहले पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया था. जहरीली शराब मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. उल्लेखनीय है कि […]
कल्याणी : शांतिपुर में जहरीली देशी शराब मामले में पुलिस ने गणेश हाल्दार को गिरफ्तार किया है. वह शांतिपुर के नरसिंहपुर बाजार इलाके का रहने वाला है. इसके पहले पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया था.
जहरीली शराब मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात को सीआइडी व शांतिपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. देशी शराब के मृत विक्रेता चंदन महतो को गणेश हाल्दार देशी शराब की सप्लाई करता था, हालांकि गणेश ही मूल आरोपी था. अभी तक जहरीली शराब मामले में 12 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 37 लोगों को इलाज अस्पताल में चल रहा है. इनमें से 10 लोगों को कोलकाता के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. इनमें से 6 को नीलरतन अस्पताल तथा 4 को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसके अतिरिक्त चार लोग शक्तिनगर जिला अस्पताल तथा दो कल्याणी जवाहरलाल मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हैं. लोगों का आरोप है कि निश्चिंतपुर चौधरीपाड़ा में देशी शराब का धंधा जोरों से चल रहा है. दिन में ही देशी शराब की बिक्री होती है.
नदिया के कई इलाकों में एसयूसीआइ ने निकाली रैली
कल्याणी : शराब कांड के विरोध में शुक्रवार को एसयूसीआइ ने नदिया में 12 घंटे हड़ताल का आह्वान किया था, कुछ इलाकों को छोड़कर हड़ताल ज्यादा प्रभावी नहीं रहा. हड़ताल के तहत शांतिपुर के चौधरीपाड़ा समेत कई इलाकों में पार्टी की ओर से रैली निकाली गयी और अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने के धंधे को बंद कराने की मांग की.
पार्टी के प्रदेश सचिव चंडीदास भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि चौधरीपाड़ा में जहरीली शराब पीने के बाद पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा कई इलाकों में छापेमारी अभियान छलावा जैसा लग रहा है. घटना के बाद ही छापेमारी अभियान शुरू किया गया? यदि पुलिस प्रशासन पहले सतर्क होता तो चौधरीपाड़ा जैसी घटना घटती ही नहीं. उन्होंने दावा किया है कि शांतिपुर की ज्यादातर महिलाएं कथित तौर पर इलाके में अवैध रूप से बेचे जाने वाले शराब के धंधे के खिलाफ एकजुट हो रही है. उनकी मांगों का पार्टी लगातार समर्थन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










