क्वार्टर से श्रमिक का सड़ा गला शव बरामद
Updated at : 09 Nov 2018 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

अंडाल. बंकोला एरिया अंतर्गत सेंटरिंग इन क्लेन इसीएल आवास में इसीएल कर्मी कमल किस्कू (45) का सड़ा-गला शव उसके क्वार्टर से पुलिस ने बरामद किया. कमल बंकोला एक नंबर इनक्लाइन में कार्यरत था. तीन दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था. पांडेश्वर थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने बताया […]
विज्ञापन
अंडाल. बंकोला एरिया अंतर्गत सेंटरिंग इन क्लेन इसीएल आवास में इसीएल कर्मी कमल किस्कू (45) का सड़ा-गला शव उसके क्वार्टर से पुलिस ने बरामद किया. कमल बंकोला एक नंबर इनक्लाइन में कार्यरत था. तीन दिनों से वह काम पर नहीं जा रहा था.
पांडेश्वर थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने बताया कि कमल के आवास से असहनीय दुर्गंध निकल रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका क्वार्टर खोला तो कमल का शव घर में पड़ा था.
प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पुलिस का कहना है कि संभवत: हृदयगति रूकने के कारण तीन दिनों पहले ही उसकी मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




