शोक में नहीं निकलेंगे बर्नपुर में चार अखाड़े
Updated at : 17 Sep 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

बर्नपुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीश्नरेट की हीरापुर पुलिस ने थाना ग्रांउड स्थित सभागर में रविवार को मुहर्रम कमेटी के सदस्यो के साथ पीस मीटिंग की. जिसमें एडीसीपी (वेस्ट) अनामित्रा दास, एसीपी (वेस्ट) सत्यव्रत चंद्र, सर्किल इंस्पेक्टर (हीरापुर) अभिजीत चटर्जी, थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, ट्रैफिक प्रभारी मुहम्मद अली, तृणमूल जिला महासचिव प्रबोध राय, एमएमआईसी (सेनेटरी) […]
विज्ञापन
बर्नपुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीश्नरेट की हीरापुर पुलिस ने थाना ग्रांउड स्थित सभागर में रविवार को मुहर्रम कमेटी के सदस्यो के साथ पीस मीटिंग की. जिसमें एडीसीपी (वेस्ट) अनामित्रा दास, एसीपी (वेस्ट) सत्यव्रत चंद्र, सर्किल इंस्पेक्टर (हीरापुर) अभिजीत चटर्जी, थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, ट्रैफिक प्रभारी मुहम्मद अली, तृणमूल जिला महासचिव प्रबोध राय, एमएमआईसी (सेनेटरी) लखन ठाकुर, पार्षद विनोद यादव, पार्षद भरत दास, पार्षद सोना गुप्ता, पार्षद जाफर अली खान, आसनसोल साउथ ब्लॉक यूथ अध्यक्ष उत्पल सेन, अहमेदुल्ला खान, नेहाल खान, अमित सेन, बलेश्वर यादव, जाहिद खान, मुहम्मद अनवर, मिंटू अंसारी, मिलन मंडल आदि उपस्थित थे. संचालन एसआई गौतम सरकार ने किया.
पीस मिटिंग में शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम अखाड़ा निकालने का निर्णय लिया गया. धर्मपुर हुसैन नगर निवासी सैयद इम्तियाज अहमद के पिता हाजी फरीद खान की दु:खद हत्या के शोक में हीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चार अखाड़ा कमेटियों ने मुहर्रम के अखाड़ा नहीं निकालने का निर्णय लिया है. धर्मपुर के दो नंबर मुहर्रम अखाड़ा कमेटी, हुसैन नगर दस नंबर अखाड़ा कमेटी, जामा मस्जिद एक नंबर सेंट्रल अखाड़ा कमेटी का मुहर्रम का अखाड़ा नहीं निकाला जायेगा. मुहर्रम अखाड़ा कमेटी के सदस्यो ने प्रशासनिक अधिकारियो को अपने निर्णय की जानकारी दी. अधिकारियो ने उनसे इलाके में शांति व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग करने का आग्रह किया.
एडीपीसी (वेस्ट) श्री दास ने कहा कि सभी अखाड़ा कमेटियो को शांतिपूर्ण ढंग से अखाड़ा निकालना होगा. सभी को मिलजुल कर सहयोग करने का निर्णय लिया गया. साथ ही मुहर्रम कमेटियो को निर्धारित रूट पर ही अखाडा निकालने का निर्देश दिया गया. पुलिस प्रशासन की ओर सुरक्षा कर्मियो की तैनाती रहेगी. सुरक्षा के सभी इंतजाम किया जायेगा. सभी चौक चाराहो पर सिविक वोलेंटियर्स के साथ पुलिस बलो की तैनाती रहेगी.
पार्षद जाफर अली खान ने कहा कि वार्ड संख्या 98 में एक समाजसेवी हाजी फरीद अली खान की कुछ असामाजिक तत्वो ने हत्या कर दी है. इसलिए उनके इलाके के दोनो मुहर्रम अखाड़ा नहीं निकाले जायेंगे. उन्होने मुहर्रम को लेकर बर्नपुर पेट्रोल पंप के पास की सड़क को मरम्मत कराने लिए एमएमआईसी (सेनेटरी) लखन ठाकुर को आईएसपी के टाउन विभाग से बात करने का आग्रह किया. मुहर्रम तथा दुर्गापूजा के पहले सड़क की मरम्मत हो जाने से लोगो को सुविधा होगी.
पाषर्द विनोद यादव ने कहा कि बर्नपुर को शांति तथा भाईचारे का शहर कहा जाता है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार सभी को शांतिपूर्ण बिना अस्त्र- शस्त्र के प्रदर्शन के अखाडा निकालना चाहिए. इसमें हिंदु मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के लोग शामिल होते है. एक दूसरे के पर्व में सहयोग करते है.
अहमेदुल्ला खान ने कहा कि मुहर्रम के दसमी के दिन रहमत नगर के आलमनगर, आजाद नगर, रहमत नगर का अखाडा शांतिपूर्ण ढंग से निकाला जायेगा. दसमी के दिन हाजी फरीद अममद के शोक में फातया के नमाज के साथ गरीबो को भोजनकराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




