पानागढ़ : नर्सिंग होम के समक्ष हंगामा
Updated at : 30 Aug 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

एक ही इंजेक्शन से तीन मरीजों को सूई देने पर भड़के परिजन पानागढ़ : वीरभूम जिले के बोलपुर स्थित एक गैर सरकारी नर्सिंग होम के खिलाफ मरीज के परिजनों ने नर्सिंग होम के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि एक ही इंजेक्शन से तीन मरीजों को नर्सिंग […]
विज्ञापन
एक ही इंजेक्शन से तीन मरीजों को सूई देने पर भड़के परिजन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के बोलपुर स्थित एक गैर सरकारी नर्सिंग होम के खिलाफ मरीज के परिजनों ने नर्सिंग होम के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
विरोध प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि एक ही इंजेक्शन से तीन मरीजों को नर्सिंग होम की नर्सों, कर्मचारियों ने सूई दी. घटना को लेकर बढ़ी उत्तेजना, तनाव को देखते हुए नर्सिंग होम के मालिक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए अभियुक्त स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
जानकारी के अनुसार पूर्व बर्दवान के भेदिया निवासी कनिका दे (56) को अपेंडिक्स का दर्द होने पर नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था. नर्सिंग होम का चिकित्सक जब ऑपरेशन के लिये ऑपरेशन कमरे में ले गये तो वहां मौजूद नर्स ने एक ही इंजेक्शन से दो मरीजों को सूई लगाने के बाद उसे भी सूई लगा दी. एक ही सूई तीन मरीजों को लगाये जाने की घटना के बाद कनिका समेत अन्य मरीजो के परिजनों ने घटना को लेकर जमकर हंगामा मचाया.
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ब्लॉक स्थित पानागढ़ ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल में एआरवी नहीं रहने के कारण मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में कांकसा थाना के विरुडीहा के सुकना गांव निवासी कावेरी देवी को एक बिल्ली ने काट लिया था.
पानागढ़ ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिये जाने पर उन्हें अस्पताल से इंजेक्शन नहीं मिलने से महिला मरीज की परेशानी काफी बढ़ गयी है. महिला मरीज का अभियोग है कि घर में बिल्ली के काट लेने के बाद चिकित्सा के लिये जब वह ग्रामीण अस्पताल गई तो चिकित्सकों ने उसे एक इंजेक्शन बाहर से खरीद कर लाने को कहा.
पैसे के अभाव में वह बाहर से इंजेक्शन नहीं खरीद पाई. किसी तरह बोलपुर महकमा अस्पताल से इंजेक्शन मिलने पर वह इलाज करा पाई. पानागढ़ अस्पताल के बीएमएचओ चिकित्सक रथिन मुखर्जी ने बताया कि इस महीने के छह अगस्त से इंजेक्शन अस्पताल में शेष हो गया है.
सप्लाई नहीं होने के कारण मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं. इंजेक्शन कब आएगा फिलहाल कहना मुश्किल है. बताया जाता है कि जानवरों के काटने पर उक्त इंजेक्शन लगाया जाता है. प्रतिदिन चार-पांच मरीज इंजेक्शन नहीं मिलने के कारण बैरंग लौट जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




