मोटर मार्केट में छापेमारी, व्यवसायी गिरफ्तार

पानागढ़ : कांकसा थाना के पानागढ़ राइस मिल रोड स्थित कबाड़ीपट्टी स्थित मोटर मार्केट की एक दुकान में गुप्त सूचना के बाद पानागढ़ आरपीएफ ने छापेमारी अभियान चलाकर दुकान के मालिक व्यवसायी शुभम जायसवाल पिता जगदीश जायसवाल को गिरफ्तार किया है. दुकान से रेलवे के हाईटेंशन इलेक्ट्रिक तांबे के तार भारी संख्या में बरामद किया […]
पानागढ़ : कांकसा थाना के पानागढ़ राइस मिल रोड स्थित कबाड़ीपट्टी स्थित मोटर मार्केट की एक दुकान में गुप्त सूचना के बाद पानागढ़ आरपीएफ ने छापेमारी अभियान चलाकर दुकान के मालिक व्यवसायी शुभम जायसवाल पिता जगदीश जायसवाल को गिरफ्तार किया है. दुकान से रेलवे के हाईटेंशन इलेक्ट्रिक तांबे के तार भारी संख्या में बरामद किया गया है.
हाईटेंशन तार रेलवे इलेक्ट्रिक विभाग के हैं. इसे कई टुकड़ों में बोरों में बंद कर दुकान में रखा गया था. पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर गुरूवार को दुर्गापुर महकमा कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने शुभम की जमानत अर्जी खारिज कर उसे रिमांड में भेज दिया है. घटना से कबाड़पट्टी के व्यवसायियों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




