जेबीसीसीआइ में शामिल हो सकती है इंटक

Updated at : 03 Aug 2018 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
जेबीसीसीआइ में शामिल हो सकती है इंटक

आसनसोल : इंटक मामले को लेकर बउधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार को कोर्ट में दो मामलों की सुनवाई हुई. पहले केस में इंटक रेड्डी गुट तथा राजेन्द्र गुट को जेबीसीसीआइ से अलग रखने तथा वेज बोर्ड -10 में इंटक की सीट छह से घटाकर चार किये जाने का मामला था. इस […]

विज्ञापन
आसनसोल : इंटक मामले को लेकर बउधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार को कोर्ट में दो मामलों की सुनवाई हुई. पहले केस में इंटक रेड्डी गुट तथा राजेन्द्र गुट को जेबीसीसीआइ से अलग रखने तथा वेज बोर्ड -10 में इंटक की सीट छह से घटाकर चार किये जाने का मामला था. इस बाबत इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय ने इस केस को डिसमिस करते हुए इंटक पर लगायी रोक हटा दी है.
इससे अब कोल इंडिया की सभी कमेटी में इंटक का प्रतिनिधित्व का रास्ता साफ हो गया है. यह तिहासिक फैसला कोल इंडिया के सवा तीन लाख कोयला मजदूर तथा दो लाख ठेका मजदूर के परिवार की जीत है. इसके साथ ही न्यायालय ने सलाना बोनस के सवाल पर ददई दूबे द्वारा दर्ज कंटेप्ट ऑफ कोर्ट को भी खारिज कर दिया है. इंटक विवाद का निबटारा अब आगामी सात जनवरी, 2019 कीसुनवाई में होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola