रघुनाथपुर हाई स्कूल में छात्रों का कक्षा बहिष्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2018 1:18 AM
विज्ञापन
नितुरिया : रघुनाथपुर हाई स्कूल के शिक्षक कमलकांत हांसदा के तबादले के विरोध में सोमवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार कर आंदोलन किया. कमलकांत इस स्कूल के इकलौते बांग्ला शिक्षक हैं. वे भाजपा के जिला सचिव भी है. आरोप है कि राजनीतिक कारणो से उनका तबादला किया गया है. रघुनाथपुर के मधुटूटी […]
विज्ञापन
नितुरिया : रघुनाथपुर हाई स्कूल के शिक्षक कमलकांत हांसदा के तबादले के विरोध में सोमवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार कर आंदोलन किया. कमलकांत इस स्कूल के इकलौते बांग्ला शिक्षक हैं. वे भाजपा के जिला सचिव भी है. आरोप है कि राजनीतिक कारणो से उनका तबादला किया गया है.
रघुनाथपुर के मधुटूटी हाई स्कूल के शिक्षक कमलकांत का अचानक मिदनापुर मे तबादला कर दिया गया है. इसके विरोध मे सोमवार को छात्र-छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार किया. कमलकांत को पश्चिम मेदिनीपुर के जामवनी थाना के टुलीबड़ कार्मि सोरेन हाई स्कूल में पदास्थापित किया गया है.
शिक्षक की अचानक तबादले को लोग राजनीति से जोड़ कर देख रहे है और इसको लेकर राजनीतिक चर्चा भी जोरो पर है. कमलाकांत भाजपा के पुरुलिया जिला सचिव हैं और विगत विधानसभा चुनाव में काशीपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं. स्वयं कमलाकांत ने कहा कि उनका तबादला पूरी तरह से राजनीतिक कारणों से किया गया है. इसके विरोध में वह कानूनी सलाह ले रहे हैं.
छात्र-छात्राओ का कहना था कि कमलकांत सर कईं वर्षो से पढ़ा रहे है और किसी भी हाल मे उन्हे छोड़ना नहीं चाहते है. सोमवार को कक्षा का बहिष्कार किया है और आगामी दिन जरुरी पड़ा तो इससे भी बड़ा आन्दोलन करेंगे.
नितुरिया. रघुनाथपुर हाई स्कूल के शिक्षक कमलकांत हांसदा के तबादले के विरोध में सोमवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार कर आंदोलन किया. कमलकांत इस स्कूल के इकलौते बांग्ला शिक्षक हैं. वे भाजपा के जिला सचिव भी है. आरोप है कि राजनीतिक कारणो से उनका तबादला किया गया है.
रघुनाथपुर के मधुटूटी हाई स्कूल के शिक्षक कमलकांत का अचानक मिदनापुर मे तबादला कर दिया गया है. इसके विरोध मे सोमवार को छात्र-छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार किया. कमलकांत को पश्चिम मेदिनीपुर के जामवनी थाना के टुलीबड़ कार्मि सोरेन हाई स्कूल में पदास्थापित किया गया है.
शिक्षक की अचानक तबादले को लोग राजनीति से जोड़ कर देख रहे है और इसको लेकर राजनीतिक चर्चा भी जोरो पर है. कमलाकांत भाजपा के पुरुलिया जिला सचिव हैं और विगत विधानसभा चुनाव में काशीपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं. स्वयं कमलाकांत ने कहा कि उनका तबादला पूरी तरह से राजनीतिक कारणों से किया गया है. इसके विरोध में वह कानूनी सलाह ले रहे हैं.
छात्र-छात्राओ का कहना था कि कमलकांत सर कईं वर्षो से पढ़ा रहे है और किसी भी हाल मे उन्हे छोड़ना नहीं चाहते है. सोमवार को कक्षा का बहिष्कार किया है और आगामी दिन जरुरी पड़ा तो इससे भी बड़ा आन्दोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन