Buxar News : आज अदा की जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज, समय सारणी जारी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 27 May 2026 7:56 AM

विज्ञापन

मस्जिद का सांकेतिक तस्वीर.

Buxar News : मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मस्जिद प्रबंधन और कमेटियों ने अपील की है कि निर्धारित समय से पहले पहुंचे, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो.

विज्ञापन

Buxar News :  (मृत्युंजय सिंह) ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर बक्सर शहर सहित ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मदरसा प्रबंधन एवं मस्जिद कमेटियों द्वारा नमाज का समय जारी कर दी गई है.

सुबह सात बजे ग्रामीण क्षेत्रों में अदा होगी नमाज

जानकारी के अनुसार सुबह ठीक 7:00 बजे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी. इनमें कर्बला मस्जिद (सेंट्रल जेल), नूरी मस्जिद (सोहनी पट्टी), रेहलवाली मस्जिद (नई बाजार), मस्जिद नालबंद टोली, मस्जिद सिविल लाइन, जामा मस्जिद (सारीमपुर), मस्जिद तुर्कपुरवा, जामा मस्जिद (चौसा), खानकाही मस्जिद (चौसा) तथा नूरी मस्जिद (इटाढ़ी) प्रमुख रूप से शामिल हैं.

जानिए…किस मस्जिद में कब अदा होगी नमाज

इसके बाद सुबह 7:10 बजे गरीब नवाज जामा मस्जिद (सारीमपुर) में नमाज अदा की जाएगी. वहीं सुबह 7:15 बजे कचहरी मस्जिद (मुनीम चौक), मस्जिद मुसाफिर गंज (रेलवे स्टेशन के पास), मस्जिद गुलाम हुसैन शाह (सोमेश्वर स्थान) और मस्जिद दर्जी मुहल्ला में नमाज का समय निर्धारित किया गया है.

सुबह 7:30 बजे बड़ी मस्जिद (मेन रोड) एवं मस्जिद गजाधर गंज (स्टेशन रोड) में अकीदतमंद नमाज अदा करेंगे। इसके बाद सुबह 7:45 बजे मस्जिद दूध पोखरी कब्रिस्तान में नमाज होगी, जबकि सबसे अंतिम नमाज सुबह 8:30 बजे जुल्फजल मस्जिद (खलासी मुहल्ला) में अदा की जाएगी.

मदरसा प्रबंधन की अपील निर्धारित समय से पहले पहुंचे

मदरसा प्रबंधन एवं मस्जिद कमेटियों ने सभी नमाजियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले ही अपने नजदीकी ईदगाह या मस्जिद में पहुंचें, ताकि नमाज शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन