पैलान समूह पर सीबीआइ का छापा, अवैध तरीके से बाजार से करोड़ों रुपये इकट्ठा करने का आरोप

Updated at : 13 Jul 2018 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
पैलान समूह पर सीबीआइ का छापा, अवैध तरीके से बाजार से करोड़ों रुपये इकट्ठा करने का आरोप

कोलकाता : सीबीआइ के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गुरुवार को कोलकाता व आसपास के शहरों में पैलान समूह की संपत्तियों और कंपनी की सीएमडी अपूर्व साहा के घर और दफ्तर में छापेमारी की. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक, अपूर्व साहा ने इस कंपनी के जरिये कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से बाजार से करोड़ों रुपये एकत्रित […]

विज्ञापन
कोलकाता : सीबीआइ के भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने गुरुवार को कोलकाता व आसपास के शहरों में पैलान समूह की संपत्तियों और कंपनी की सीएमडी अपूर्व साहा के घर और दफ्तर में छापेमारी की. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक, अपूर्व साहा ने इस कंपनी के जरिये कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से बाजार से करोड़ों रुपये एकत्रित किये हैं. यही नहीं, इसके पैलान समूह ने अपने एजेंटों के जरिये ज्यादा रिटर्न देने के नाम पर जमाकर्ताओं से मोटी रकम कंपनी में जमा करवाये. ये एजेंट कंपनी की निवेश योजनाओं के बारे में ग्राहकों को विस्तार से बताते थे और इसके बदले ऊंचे रिटर्न का लालच देते थे.
ज्ञात हो कि पैलान समूह ने सारधा, रोज वैली और इससे जुड़ी कई अन्य फर्म जैसे घोटालों के बावजूद इस तरह से बाजार से जमाकर्ताओं से रुपये बटोरे. पूरे मामले की जानकारी के बाद सीबीआइ ने गत वर्ष 25 मई को इस मामले में एफआइआर दर्ज किया था. इसी एफआइआर पर कार्रवाई करते हुए सीबीआइ की टीम ने गुरुवार से छापेमारी शुरू की. सीबीआइ ने इस छापेमारी के दौरान कुछ इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरण व अन्य दस्तावेज जब्त किये हैं. इसकी जांच हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola