आशाकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर बैठक

Updated at : 13 Jul 2018 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
आशाकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर बैठक

आसनसोल : जिले में स्वास्थ्य परिसेवाओं को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जिले में आशा कर्मियों (महिला स्वास्थ कर्मियों) की नियुक्ति के मुद्दे पर बैठक गुरुवार को हुयी. सदर महकमाशासक प्रलय रॉय चौधरी भी उपस्थित थे. राज्य सरकार द्वारा जिले में आशा कर्मियों की नियुक्ति […]

विज्ञापन
आसनसोल : जिले में स्वास्थ्य परिसेवाओं को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम मुख्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जिले में आशा कर्मियों (महिला स्वास्थ कर्मियों) की नियुक्ति के मुद्दे पर बैठक गुरुवार को हुयी. सदर महकमाशासक प्रलय रॉय चौधरी भी उपस्थित थे.
राज्य सरकार द्वारा जिले में आशा कर्मियों की नियुक्ति के लिए गठित कमेटी के चेयरमैन मेयर सह पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि गठित कमेटी आशा कर्मियों की नियुक्ति को लेकर जल्द ही काम आरंभ कर देगी.
आशा कर्मियों की नियुक्ति से जहां स्वास्थ्य परिसेवाओं में गति आयेगी वहीं महिलाओं को इसके माध्यम से रोजगार के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि जिले में एक सौ आशाकर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रियाओं पर काम किया जायेगा. इसके लिए निगम स्तर से नियुक्ति के संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा. नोटिफिकेशन में आशाकर्मियों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता, उम्र सीमा, चयन की प्रक्रिया आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola