राशिफल : क्‍या कहते हैं आज आपके सितारे

Updated at : 09 Jul 2018 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
राशिफल : क्‍या कहते हैं आज आपके सितारे

मेष नौकरी में उच्चाधिकारियों से सहयोग से नये पद-अधिकार प्राप्त होगा, मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा. वृष बनते कार्य में रुकावटें खड़ी होंगी. जहां तक संभव हो आज आप पेंचीदा मामलों में हाथ न डालें.व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. आपकी परिस्थिति […]

विज्ञापन
मेष
नौकरी में उच्चाधिकारियों से सहयोग से नये पद-अधिकार प्राप्त होगा, मगर आपको आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.
वृष
बनते कार्य में रुकावटें खड़ी होंगी. जहां तक संभव हो आज आप पेंचीदा मामलों में हाथ न डालें.व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. आपकी परिस्थिति का तथा लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे.
मिथुन
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगा. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगी. आवश्यक कार्य में अनायास सफलता मिलेगी.मामला-मुकदमें के कार्य में सफलता मिलेगी.
कर्क
परिश्रिम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता रहेगी. भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से कष्ट होगा. लिखा-पढ़ी के काम में विशेष सावधानी रखें. व्यापार में लेन-देन संबंधी विवाद से दूर रहें.
िसंह
अपने सोचे अनुसार काम कम होंगे. किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना, जोखिम के काम सावधानी से करें. आर्थिक परेशानी होगी.
कन्या
आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना, रोजगार-व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा. मकान, प्रॉपर्टी, नये व्यापार-धंधें में सफलता मिलने की योग है. परिवार में विवाहादि शुभ कार्य करने का योग बनेगा.
तुला
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपका काम बनेगा. किसी काम से आपको पैसा मिलेगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नया काम शुरू होने में अब कोई देर नहीं, अड़चने दूर होगी. अनेक लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं.
वृिश्चक
संतान पक्ष के लिये खर्च होगा. यह खर्च उनकी प्रगति के लिये किया जायेगा. लेखन-पठन-पाठन में रुचि, घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि-भवन-वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी, यात्रा होगी.
धनु
रोजी-रोजगार में सफलता, यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. अभी तक जो कोई इच्छा अधूरी रही हो, ऐसी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा. व्यापार-धंधे में लाभ होगा.
मकर
अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से आप संबंध बनाने की चेष्टा करें उनसे चल रहे समस्या का समाधान मिलेगा. जोखिम से भरा काम से दूर रहें. नौकरी में उन्नति होगी.
कुंभ
आवश्यक कामोंमें आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देने वाली है. आवश्यक कार्यों के सम्पादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी. मित्रों से प्रेम व सहानुभूति मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा.
मीन
मानसिक उलझनें होगी. आपने जिस पर भी आज तक भरोसा किया होगा या स्वयं कष्ट उठाकर उसको सुख दिया होगा ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा, लेकिन आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola