सड़क दुर्घटना में दो सिविक कर्मी गंभीर
Updated at : 09 Jul 2018 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत एनएच दो स्थित बागबंदी मोड के निकट स्कोर्पियो वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल से जा रहे दो सिविक वोलेंटियर विवेक मंडल ओर विप्लव बनर्जी बुरी तरह घायल हो गये. टक्कर मारने के बाद स्कोर्पियो चालक तेज गति से बाहन लेकर भाग निकला. स्थानीय लोगों की मदद से आसनसोल […]
विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत एनएच दो स्थित बागबंदी मोड के निकट स्कोर्पियो वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल से जा रहे दो सिविक वोलेंटियर विवेक मंडल ओर विप्लव बनर्जी बुरी तरह घायल हो गये. टक्कर मारने के बाद स्कोर्पियो चालक तेज गति से बाहन लेकर भाग निकला. स्थानीय लोगों की मदद से आसनसोल साउथ थाना पुलिस अधिकारियों ने दोनों को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा. उनकी हालत गंभीर बनी हुयी है.
घटना से आक्रोशित केशवगंज, नतूनपाडा, कानू पाडा के स्थानीय लोगों ने बागबंदी मोड के निकट फुट ओवर ब्रिज की मांग के समर्थन में एनएच-दो को बीस मिनट के लिए जाम किया. बागबंदी मोड के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. सूचना पाकर आसनसोल साउथ थाना से भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों से पथावरोध समाप्त करने का आग्रह किया. परंतु प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं हुए.
प्रदर्शनकारी स्थानीय लोगों ने कहा कि केशवगंज, नतूनपाडा, कानूपाडा, बूटपाडा, दासपाडा, निश्चिंता, श्रीपुर, काखोया, गिरमिंट, काली पहाडी, बनबिष्णुपुर के हजारों लोग रोजाना आवागमन के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं. इससे पहले भी सड़क पार करने के दौरान बागबंदी मोड पर हुए दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है. कई लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं.
मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर एक माह के अंदर बागबंदी मोड पर फुट ओवर ब्रिज बनाने को लेकर पहल नहीं की गयी तो एनएच-दो जाम कर जोरदार आंदोलन किया जायेगा. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जामुडिया निवासी विवेक मंडल ओर विप्लव बनर्जी आसनसोल साउथ थाना में सिविक वोलेंटियर का काम करते हैं.
आसनसोल से जामुडिया जाने के क्रम में बागबंदी मोड के निकट कालीपहाडी से अप लेन में तेज गति से जा रहे स्कोर्पियो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों वोलेंटियर अनियंत्रित होकर मोटर साईकिल सहित नीचे गिर पड़े. सौ मीटर तक दोनों घिसटते रहे. दोनों को पुलिस जवानों के सहयोग से जिला अस्पताल भेजा गया. स्कोर्पियो वाहन की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




