ePaper

असरदार रहा भाजपा का जयपुर बंद

Updated at : 08 Jul 2018 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
असरदार रहा भाजपा का जयपुर बंद

नितुरिया / आद्रा : अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में शुक्रवार को भाजपा जिला महासचिव रोबिन सिंहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने जयपुर थाना इलाके में शनिवार को 12 घंटें का बंद बुलाया. बंद काफी असरदार रहा. गौरतलब हो कि जयपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ समय पहले […]

विज्ञापन
नितुरिया / आद्रा : अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में शुक्रवार को भाजपा जिला महासचिव रोबिन सिंहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने जयपुर थाना इलाके में शनिवार को 12 घंटें का बंद बुलाया. बंद काफी असरदार रहा.
गौरतलब हो कि जयपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ समय पहले बच्चों को खाने के लिये "रेडी टू ईट" पावडर दिया गया था. लेकिन खाने के पैकेट पर बीफ कार्नड लिखा हुआ था.
आरोप है कि इस मामले में खाने में गाय का मांस मिला होने के आरोप में भाजपा नेतृत्व द्वारा भारी आंदोलन किया गया था. पुरुलिया रांची राष्ट्रीय सड़क जाम किया गया था. भाजपा के नेतृत्व में कुछ लोगों ने बीडीओ कार्यालय का घेराव किया गया था और जांच की मांग की थी, इसे सोशल मीडिया पर भी दिया गया था. खाने को जांच के लिए कोलकाता भेजा गया.
पुरुलिया जिलाशासक आलोकेश प्रसाद राय ने बताया कि खाने की जांच में कोई भी जन्तु प्रोटीन नहीं पाया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद जयपुर बीडीओ नयना डे ने गुरुवार को भाजपा नेता रोबिन सिंह देव के विरूद्ध सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने के आरोप में गुरुवार को थाने में मामला दर्ज कराया. जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया. उन्हे पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हे 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने शनिवार को 12 घंटा जयपुर बंद किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि रोबिन सिंह देव की गिरफ्तारी राजनीतिक वैमनस्य से प्रेरित है. इधर भाजपा द्वारा बुलाये गये बंद का मिला-जुला असर रहा. हालांकि अधिकतर दुकानें बंद थी. रूट पर निजी बसें नहीं चलीं. कुछ सरकारी बसें चलती रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola