अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से लैस हुयी आसनसोल-सियालदह इंटरसिटी

Updated at : 03 Jul 2018 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से लैस हुयी आसनसोल-सियालदह इंटरसिटी

आसनसोल : मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा की पहल पर कैरेज एवं वैगन विभाग के प्रयास से आसनसोल-सियालदह इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12383 अप/12384 डाउन) नये रूप में सोमवार को आसनसोल स्टेशन के सात नंबर प्लेटफॉर्म से रवाना हुयी. श्री मिश्रा तथा वरीय रेल अधिकारियों ने उसे हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया. यात्रियों को आरामदायक […]

विज्ञापन
आसनसोल : मंडल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा की पहल पर कैरेज एवं वैगन विभाग के प्रयास से आसनसोल-सियालदह इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12383 अप/12384 डाउन) नये रूप में सोमवार को आसनसोल स्टेशन के सात नंबर प्लेटफॉर्म से रवाना हुयी. श्री मिश्रा तथा वरीय रेल अधिकारियों ने उसे हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया. यात्रियों को आरामदायक और सुखद यात्रा प्रदान करने की दिशा में रेल मंडल की महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में उच्चतम स्तर तक उन्नयन किया गया है.
पूर्व रेलवे के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी मंडल द्वारा इन-हाउस किसी सवारी गाड़ी के पूरे डिब्बे को नये रूप में पुनरूद्धार कर सजाया गया हो, वह भी बगैर एक दिन भी यात्रा प्रभावित किये. मंडल रेल प्रबंधक श्री मिश्रा, वरिष्ठ तकनीशियन(एमडब्ल्यू/सी/आसनसोल) अर्णव कविराज तथा स्टेशन मैनेजर एन सोरेन ने हरी झंड़ी दिखायी. इसके पहले श्री मिश्रा ने इसका निरीक्षण किया तथा यात्रियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत आसनसोल-चेन्नई एक्सप्रेस तथा विभिन्न मेमुओं को भी इसी तरह शीघ्र ही नये रूप में सजाया जायेगा. उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे ट्रेन के अंदर के फिटिग्स का ख्याल रखें तथा उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग करें.
ट्रेन में यात्रियों के लिए कई अन्तर्राष्ट्रीय मानक की सुविधाएं उपलब्ध हैं.सर्वोत्तम गुणवत्ता के हाई ग्लॉस पेंट से अन्दर तथा बाहर की पेंटिंग की गयी है. बेहतर आकर्षणीय कलात्मकता के लिए वाशरूम के दरवाजे का लेमिनेटकृत विनायल व्रैपिंग किया गया है तथा ट्रेन के विनिर्दिष्ट समय के अवलोकनार्थ दरवाजे के पास, प्रवेश पाइंट पर समय सारणी, कोच के अन्दर ड्यूरेबेल फ्रेमिंग के साथ विषय पर आधारित तस्वीरें, स्वास्थ्य फेसेट, स्टेनलेस स्टील के डस्टबीन, साबुन का बेहतर डिस्पेंसर तथा अर्गोनिक सुविधायुक्त टिस्यू पेपर होल्डर, बेहतर स्वास्थ्यकर पॉलिसयुक्त वाश बेसिन तथा कमोड, रात में भी देख पाने के लिए नाइट ग्लोविंग सीट नंबर, गलियारों में पीले रंग का रेट्रो रिफ्लेंक्टिंग मार्किंग, सूखे, साफ-सूथरा तथा स्वास्थ्यकर शौचालय के लिए ड्यूरो वाइप मैट लगाये गये हैं.
अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके बरनवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी घटक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) एमके मीणा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ए उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एके मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एमके मिश्रा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ए केसरवानी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एच पाल तथा कई वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola