दुर्गापुर-फरीदपुर में एलोवेरा की खेती शुरू
Updated at : 01 Jul 2018 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर : राज्य सरकार के निर्देश पर दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक इलाके में एलोवेरा की खेती प्रारम्भ करने की दिशा मे ब्लॉक प्रशासन की ओर से कदम उठाया गया है. इसके मद्देनजर एक सौ दिन के कार्य के अंतर्गत ब्लॉक के लाउदोहा के बड़गड़ी और कालीपुर ग्राम सहित लाउदोहा, प्रतापपुर इलाके मे दो हजार एलोवेरा का रोपण […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : राज्य सरकार के निर्देश पर दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक इलाके में एलोवेरा की खेती प्रारम्भ करने की दिशा मे ब्लॉक प्रशासन की ओर से कदम उठाया गया है. इसके मद्देनजर एक सौ दिन के कार्य के अंतर्गत ब्लॉक के लाउदोहा के बड़गड़ी और कालीपुर ग्राम सहित लाउदोहा, प्रतापपुर इलाके मे दो हजार एलोवेरा का रोपण किया गया. इस बाबत बीडीओ शुभ्र सिन्हा सरकार ने बताया कि सरकार लोगों की आमदनी बढाने तथा समृद्ध करने का प्रयास कर रही है.
इसके लिए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं भी संचालित हैं. सरकार के इस अभियान में औषधीय खेती सबसे कारगर सिद्ध होगी. लोग खाली व अनुपयोगी खेतों में औषधीय खेती करके कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. उन्होने बताया कि एलोवेरा को कई नाम से भी जाना जाता है. इसका प्रयोग वैद्य, हकीम चमत्कारी दवा के रूप में करते हैं. आयुर्वेद में इसे संजीवनी का नाम दिया गया है.
इसकी इसी खासियत के चलते इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है. उन्होंने जानकरी देते हुये कहा की राज्य सरकार की परिकल्पना के अनुसार ब्लॉक मे इसकी खेती शुरू की गई है. इससे जो भी द्रव्य तैयार किया जायेगा, उसे पैकेट कर बाजारों मे बेचा जायेगा. उन्होंने बताया कि इससे शुद्ध सामान की प्राप्ति के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. सरकार की इस योजना को लेकर इलाके के लोगों मे खुशी का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




