विमान की विंडशील्ड में दरार, कोलकाता वापस लौटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2018 5:45 AM

विज्ञापन

कोलकाता. बेंगलुरू जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विंडशील्ड में दरार आ जाने की वजह से कोलकाता वापस लौटना पड़ा. भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआइ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इंडिगो की यह उड़ान 168 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के करीब 15 […]

विज्ञापन
कोलकाता. बेंगलुरू जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विंडशील्ड में दरार आ जाने की वजह से कोलकाता वापस लौटना पड़ा. भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआइ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इंडिगो की यह उड़ान 168 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे लौट आयी.
एएआइ के अधिकारी ने बताया
178 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर इंडिगो की कोलकाता से बेंगलुरू जा रही उड़ान 6ई345 रविवार को 10 बज कर 15 मिनट पर वापस लौट आयी क्योंकि उसकी विंडशील्ड में दरार आ गयी थी. इंडिगो के एक बयान में बताया गया है कि विमान को सुबह खराब मौसम की वजह से कोलकाता लौटना पड़ा. बयान में कहा गया है : कोलकाता में सुबह मौसम खराब था जिसकी वजह से इंडिगो के एक विमान की विंडशील्ड की बाहरी सतह को मामूली नुकसान हो गया.
स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स का पालन करते हुए पायलट आगे की जांच के लिए विमान को वापस ले आया. इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि विंडशील्ड को बदला जा रहा है और यात्रियों के लिए एक अन्य उड़ान की व्यवस्था की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola