राज्यभर में हो सकती है भारी बारिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2018 5:39 AM
विज्ञापन
आसनसोल : अगले 48 घंटे में राज्य में मौसमी हवाएं और भी सक्रिय हो जायेंगी. इससे कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में कमोबेश सभी जगहों पर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से उत्तर व दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम व वीरभूम में भारी बारिश होने की आशंका है. कोलकाता […]
विज्ञापन
आसनसोल : अगले 48 घंटे में राज्य में मौसमी हवाएं और भी सक्रिय हो जायेंगी. इससे कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल में कमोबेश सभी जगहों पर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से उत्तर व दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम व वीरभूम में भारी बारिश होने की आशंका है.
कोलकाता में भी बारिश होगी. इसके अलावा उत्तर बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. भारी बारिश की आशंका के चलते मछुआरों को भी सतर्क किया गया है. गहरे समुद्र में जाने से उन्हें मना किया गया है. 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इधर, रविवार को भी महानगर में छिटपुट बारिश होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










