केंद्र सरकार ने की जनता से वादाखिलाफी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2018 5:39 AM

विज्ञापन

आसनसोल : कल्याणपुर हाउसिंग स्थित कम्यूनिटी हॉल में वार्ड संख्या 22 तृणमूल कमेटी की जनसभा हुयी. संबोधित करते हुए राज्य के श्रम, विधि व न्याय सह पीएचइडी मंत्री मलय घटक ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता से किया कोई भी वादा नहीं निभाया. जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता से […]

विज्ञापन
आसनसोल : कल्याणपुर हाउसिंग स्थित कम्यूनिटी हॉल में वार्ड संख्या 22 तृणमूल कमेटी की जनसभा हुयी. संबोधित करते हुए राज्य के श्रम, विधि व न्याय सह पीएचइडी मंत्री मलय घटक ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता से किया कोई भी वादा नहीं निभाया. जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता से न सिर्फ किये गये सभी वादे निभाये बल्कि जो नहीं कहा था, वे काम भी किये गये.
उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, निर्माण सभी मोर्चों पर राज्य सरकार ने विगत छह वर्षों में जो काम किये, उसकी कल्पना तक राज्य में किसी ने नहीं की थी. परंतु केंद्र सरकार की नीतियों पेट्रोल, रसोई गैस के मूल्य वृद्धि, जीएसटी, नोटबंदी से देश की जनता के लिए परेशानी का कारण बनी है. उन्होंने कहा कि राज्य में तृणमूल ही एकमात्र विकल्प है. जो जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहती है. बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, आलोक मुखर्जी आदि उपस्थित थे.
पांडेश्वर में लगेंगी एलइडी लाइटें: संजय
अंडाल. पांडेश्वर प्रखंड के चिचूड़ियां मोड़, छोरा 10 नंबर पिट कोलियरी, हरिपुर हटिया, बहुला, मोती बाजार, फूलबगान, रामनगर मोड़, केंद्रा ग्राम, बंकोला रेलगेट, मोहाल बस स्टैंड आदि जगहों पर जल्द ही एलइडी लाइटें लगाने का कार्य शुरू होगा. अड्डा इसके लिये 6 करोड़ रूपये खर्च कर रहा है. शनिवार को हरिपुर तृणमूल कार्यालय में तृणमूल युवा नेता संजय यादव ने संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola