मंदारमणि में डूबने से भाई-बहन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2018 5:37 AM
विज्ञापन
हल्दिया : मंदारमणि के समुद्र में डूब जाने से भाई-बहन की मौत हो गयी. उनके साथ डूब रहे एक व्यक्ति को बचा लिया गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है. मृत भाई-बहन के नाम आलोलिका चक्रवर्ती (30) और अर्क चक्रवर्ती (32) हैं. दोनों मालदा के इंग्लिश बाजार थाना इलाके के रिजेंट […]
विज्ञापन
हल्दिया : मंदारमणि के समुद्र में डूब जाने से भाई-बहन की मौत हो गयी. उनके साथ डूब रहे एक व्यक्ति को बचा लिया गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है. मृत भाई-बहन के नाम आलोलिका चक्रवर्ती (30) और अर्क चक्रवर्ती (32) हैं. दोनों मालदा के इंग्लिश बाजार थाना इलाके के रिजेंट पार्क के रहनेवाले थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को चार लोगों का एक ग्रुप मंदारमणि पहुंचा था. रविवार सुबह अर्क, आलोलिका और उद्दालक भट्टाचार्य समुद्र में नहाने गये. उनके साथ मंदारमणि गयी पौलमी किनारे ही थी.
पौलमी तीनों को नहाते देख रही थी. तभी बारिश शुरू हो गयी. एक तेज लहर उठी और तीनों को खींच कर गहरे पानी में ले गयी. पौलमी को लगा कि उसके दोस्त मुसीबत में हैं. उसने चीख-पुकार मचायी. किनारे खड़े बचाव दल के तौरक समुद्र में कूदे. पहले उद्दालक को निकाला गया, फिर दोनों भाई-बहनों को भी. अस्पताल के रास्ते में भाई-बहन की मौत हो गयी. उद्दालक को नाजुक हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है. कांथी महकमा अस्पताल में उद्दालक का उपचार चल रहा है. उल्लेखनीय है कि दीघा और मंदारमणि के समुद्र में इससे पहले भी डूबने की कई घटनाएं हुई हैं. प्रशासन के मुताबिक निर्देश न मानकर पर्यटकों के गहरे समुद्र में जाने से ये हादसे होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










