विधाननगर में जलापूर्ति करेगा निगम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2018 12:43 AM

विज्ञापन

दुर्गापुर: बिधाननगर इलाके के निवासियों को अब पेयजल की सुविधा दुर्गापुर नगर निगम से मिलेगी. इसका मासिक भुगतान करने के लिए नागरिकों को सिटी सेंटर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ,अड्डा द्वारा बिधाननगर रेसीडेंसी कार्यालय में जल राशि भुगतान काउंटर खोला गया है. बिधाननगर इलाके के जल कर का भुगतान सप्ताह में एक दिन कर […]

विज्ञापन
दुर्गापुर: बिधाननगर इलाके के निवासियों को अब पेयजल की सुविधा दुर्गापुर नगर निगम से मिलेगी. इसका मासिक भुगतान करने के लिए नागरिकों को सिटी सेंटर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ,अड्डा द्वारा बिधाननगर रेसीडेंसी कार्यालय में जल राशि भुगतान काउंटर खोला गया है. बिधाननगर इलाके के जल कर का भुगतान सप्ताह में एक दिन कर सकेंगे.
शनिवार को बिधाननगर रेजिडेंशियल एसोसिएशन कार्यालय में इस मुद्दे पर बैठक की गयी. मेयर परिषद सदस्य (जल विभाग) पवित्र चटर्जी ने कहा कि बैठक में बिधान नगर इलाके के सैकड़ों लोग शामिल थे. पहले निवासियों को अड्डा द्वारा जल परिसेवा दी जाती थी. पिछले कुछ वर्षों से अड्डा द्वारा इलाके में जल परिसेवा ठीक तरीके से ना देने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था. हर महीने जल राशि भुगतान के लिए सिटी सेंटर अड्डा कार्यालय में लोगो को आना पड़ता था.
राशि भुगतान के लिए उम्रदराज लोगों को जाने आने में काफी समस्या होती थी. शहर के विकास एवं हर नागरिक को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए अड्डा एवं और नगर निगम के बीच कई मुद्दे पर मिलकर काम करने का फैसला लिया गया है. अड्डा ने जल सेवा को निगम के अधीन हस्तांतरित कर दिया है. अब निगम बिधाननगर के रेसीडेंशियल इलाके के लोगों को जल सप्लाई करेगा. एमएमआईसी पवित्र चटर्जी ने कहा कि लोगों पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए अड्डा द्वारा जारी हस्तांतरण पत्र निगम को प्राप्त हो गया है. निगम फार्म वितरण कर सभी लोगों को निगम के अधीन शामिल कर लेगा. जल्द ही जल राशि भुगतान ऑनलाइन करने पर विचार किया जा रहा है. ताकि लोगों को सुविधा मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola