पास-फेल नीति के लिए एसयूसीआई का निगम मुख्यालय के समक्ष हस्ताक्षर अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2018 3:33 AM
विज्ञापन
आसनसोल : राज्य भर के स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक स्कूलों में पास-फेल की नीति चालू करने की मांग पर एसयूसीआई जिला कमेटी के सदस्यों ने आसनसोल नगर निगम मुख्यालय के समक्ष जन हस्ताक्षर अभियान चलाया. अगले 26 जून तक शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में जनहस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. जनहस्ताक्षरित प्रति मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
आसनसोल : राज्य भर के स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक स्कूलों में पास-फेल की नीति चालू करने की मांग पर एसयूसीआई जिला कमेटी के सदस्यों ने आसनसोल नगर निगम मुख्यालय के समक्ष जन हस्ताक्षर अभियान चलाया. अगले 26 जून तक शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में जनहस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. जनहस्ताक्षरित प्रति मुख्यमंत्री को भेज कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की जायेगी.
जिला कमेटी सदस्य प्रणवेश दत्त ने कहा कि स्कूलों में पास फेल का मूल्यांकन न कर सबको पास करा देने से सरकारी स्कूलों में पठन पाठन का स्तर लगातार गिर रहा है. अभिभावक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकारी स्कूलों को छोडकर महंगे प्राईवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं. एक तरफ राज्य सरकार सरकारी शिक्षकों के मानदेय में लगातार वृद्धि कर रही है वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर से अभिभावक प्राईवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने को विवश हैं. प्राईवेट स्कूलों में महंगे फी व अन्य कारणों से अभिभावकों का शोषण हो रहा है. उन्होंने कहा कि मांगे न माने जाने पर राज्य भर में संगठन स्तर से तीव्र आंदोलन किया जायेगा. संगठन के कल्लोल रॉय, देवदास माजी, अविनाश टुडू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










