अराजक तत्वों ने की भाजपा कर्मी की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2018 3:20 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के 39 नंबर वार्ड अंतर्गत आशिष नगर इलाके में रविवार को घर बनाने को लेकर भाजपा एवं तृणमूल समर्थकों के बीच मारपीट हो गई. इससे भाजपा कर्मी परिमल विश्वास जख्मी हो गये. अराजक तत्वो ने बेरहमी से पिटाई कर घर में घुसकर पत्नी एवं बच्चे के साथ-साथ मारपीट करते हुये तोड़फोड़ […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के 39 नंबर वार्ड अंतर्गत आशिष नगर इलाके में रविवार को घर बनाने को लेकर भाजपा एवं तृणमूल समर्थकों के बीच मारपीट हो गई. इससे भाजपा कर्मी परिमल विश्वास जख्मी हो गये. अराजक तत्वो ने बेरहमी से पिटाई कर घर में घुसकर पत्नी एवं बच्चे के साथ-साथ मारपीट करते हुये तोड़फोड़ की.
घायल भाजपा कर्मी को इलाज के लिए विधाननगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले का आरोप वार्ड पार्षद के भाई पर लगाया गया है. भाजपा नेता संतोष वर्मा ने कहा कि साजिश के तहत भाजपा कर्मी को तृणमूल समर्थकों ने पिटाई कर दी है. इलाके में मकान बनाने को लेकर कुछ दिनों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था. शनिवार थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान करने की बात कही गई थी. उसके बाद रविवार भाजपा कर्मी परिमल अपने घर के बाहर खड़े थे. उसी दौरान वॉर्ड पार्षद के भाई कुछ समर्थकों को लेकर अचानक हमला कर दिया. घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. दूसरी तरफ तृणमूल ने आरोपों को गलत बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










