कार-ट्रक में भिड़ंत चिकित्सक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2018 4:22 AM

विज्ञापन

बांकुड़ा : बांकुड़ा शहर के जुनबेदिया मोड़ के निकट बाइपास पर बुधवार सुबह स्विफ्ट डिजायर एवं ट्रक के आमने-सामने की भिड़ंत में चिकित्सक अभिजीत दे (52) की मौत हो गयी. दुर्घटना में एक अन्य चिकित्सक तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : बांकुड़ा शहर के जुनबेदिया मोड़ के निकट बाइपास पर बुधवार सुबह स्विफ्ट डिजायर एवं ट्रक के आमने-सामने की भिड़ंत में चिकित्सक अभिजीत दे (52) की मौत हो गयी. दुर्घटना में एक अन्य चिकित्सक तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल चिकित्सक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चिकित्सकों की कार बाइपास होते हुए बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रही थी. जुनबेदिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक कार से टकरा गया. दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. चिकित्सक अभिजीत दे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. अन्य चिकित्सक डॉ अमिताभ राय गंभीर रूप से घायल हो गये. चालक रंजीत मंडल को भी गंभीर चोट आयी है.
घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासियों की मदद से घायल चिकित्सक अमिताभ तथा चालक रंजीत को गाड़ी से बाहर निकालकर उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जबकि डॉ अभिजीत का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर थाने भेज दिया. दुर्घटना के कारण बाइपास लगभग एक घंटे तक बाधित रहा. पुलिस ने बताया कि डॉ अभिजीत बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज में कैंसर के चिकित्सक थे. घायल चिकित्सक डॉ. अमिताभ राय बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोग विभाग के एचओडी है. कार चालक रंजीत मंडल बरजोड़ा थाना इलाके के प्रतापपुर का बाशिंदा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola