छह सिविक वॉलेंटियर निलंबित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2018 5:31 AM
विज्ञापन
बालुरघाट : तृणमूल कांग्रेस की जगह अन्य दलों के प्रति परिवारजनों के समर्थन के कारण छह सिविक वॉलेंटियरों को छह माह के लिए सेवा से निलंबित कर दिया गया है. यह घटना बालुरघाट सदर ब्लॉक अंतर्गत चककाशी, गुपीनगर, जलघर और गंगासागर गांवों में घटी है. सस्पेंड किये गये वॉलेंटियरों में महिला वॉलेंटियर भी शामिल हैं. […]
विज्ञापन
बालुरघाट : तृणमूल कांग्रेस की जगह अन्य दलों के प्रति परिवारजनों के समर्थन के कारण छह सिविक वॉलेंटियरों को छह माह के लिए सेवा से निलंबित कर दिया गया है. यह घटना बालुरघाट सदर ब्लॉक अंतर्गत चककाशी, गुपीनगर, जलघर और गंगासागर गांवों में घटी है. सस्पेंड किये गये वॉलेंटियरों में महिला वॉलेंटियर भी शामिल हैं. इनमें तीन बालुरघाट थाना और तीन बालुरघाट ट्रैफिक पुलिस के मातहत कार्यरत थे.
जानकारी के अनुसार, जब ये सभी एक मई को काम पर गये तो उन्हें सस्पेंशन नोटिस थमा दिया गया. नोटिस में कहा गया है कि उन्हें राजनैतिक दलों के संस्पर्श में आने के आरोप में निलंबित किया गया है. छह माह बाद फिर से आवेदन करने पर उनकी सेवा लेने पर विचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










