क्रेन से कुचलकर वृद्ध की मौत, उत्तेजना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2018 1:26 AM
विज्ञापन
दुर्गापुर : कोकओवन थाना अंतर्गत रायडांगा इलाके में गुरुवार को क्रेन की चपेट में आकर पूजन राम(60) की मौत हो गयी. घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना है. जानकारी के अनुसार स्थानीय टीएन स्कूल इलाके के निवासी पूजन राम काम के सिलसिले में सेन मार्केट गये थे. वहां से घर लौटने के दौरान रायडांगा इलाके […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : कोकओवन थाना अंतर्गत रायडांगा इलाके में गुरुवार को क्रेन की चपेट में आकर पूजन राम(60) की मौत हो गयी. घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना है. जानकारी के अनुसार स्थानीय टीएन स्कूल इलाके के निवासी पूजन राम काम के सिलसिले में सेन मार्केट गये थे. वहां से घर लौटने के दौरान रायडांगा इलाके में ओवरब्रिज के समीप एक क्रेन ने उन्हें चपेट में ले लिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों ने क्रेन को रोक घटना की खबर पुलिस को दी.
इस बीच घटना की खबर पाकर इलाके के पार्षद चंद्रशेखर बनर्जी भी मौके पर पहुंच गये. उन्होंने पुलिस की मदद से घायल व्यक्ति को महकमा अस्पताल भिजवाया. अस्पताल जाने के क्रम में ही घायल ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.पार्षद के हस्तक्षेप के बाद मृतक के परिजनों को तत्काल आठ हजार की राशि अंतिम संस्कार के लिए सौंप दी गई. गाड़ी मालिक ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया गया.
हादसे में पति की मौत
बांकुड़ा. जिले के बरजोड़ा थाना अन्तर्गत तारासिंह सेतु पर बुधवार शाम ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार मनोज दास (26) की मौत हो गयी. बरजोड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मनोज मेजिया थाना के दांगमेजिया का बाशिन्दा था. वह दास बरजोड़ा स्थित चुनपोड़ा ग्राम में रिश्तेदार के यहां आया हुआ था. शाम को पत्नी अनामिका दास को साथ मोटरसाइकिल से लेकर फुचका खाने बरजोड़ा गया था. वहां से लौटते वक्त तारासिंह सेतु पर हादसे का शिकार हो गया. घायल अनामिका दास को बरजोड़ा अस्पताल मे भर्ती किया गया है.
बाइक, ट्रक की टक्कर में मौत
पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत बॉसकोपा में ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दीपंकर पाल(32) की मौत हो गयी. वह बॉसकोपा कारखाने का कर्मी था. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










